विज्ञापन

Bihar Rojgar Mela 2026: पटना में 19 अगस्त से शुरू हो रहे रोजगार मेले के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, 20 हजार पदों पर भर्ती

बिहार की राजधानी पटना में युवाओं के लिए रोजगार मेला लगाने जा रहा है. बिहार के जो युवा इस रोजगार मेले में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. ये मेला 19 अगस्त से 23 अगस्त तक लगेगा.

Bihar Rojgar Mela 2026: पटना में 19 अगस्त से शुरू हो रहे रोजगार मेले के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, 20 हजार पदों पर भर्ती
करीब 20,000 पदों पर बिहार के युवाओं की भर्ती की जानी है.

बिहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार बड़े स्तर पर रोजगार मेला लगा रही है. बिहार के युवा इस मौके का फायदा उठाएं और इस रोजगार मेले का हिस्सा जरूर बने. बिहार कौशल विकास मिशन के अनुसार ये मेला 19 से लेकर 23 अगस्त 2026 तक लगने वाला है. मेले का आयोजन  ज्ञान भवन, पटना में किया जाना है. जो भी इस मेला का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. याद रखे कि बिना रजिस्ट्रेशन के आपकी बात नहीं बनेगी. बिहार रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करवाया जाए? आइए जानते हैं, विस्तार में इसके बारे में

बिहार रोजगार मेले की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

  1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को detjob.bihar.gov.in पर जाना होगा. 
  2. होमपेज पर आपको Job Fair Records का सेक्शन दिखेगा. इस सेक्शन पर क्लिक कर दें. 
  3. एक नया पेज खुलेगा, जिसमें जॉब फेयर - 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 लिखा हुआ होगा. इसके नीचे Apply Now होगा.
  4. Apply Now पर क्लिक कर दे. जिसके बाद Registration का लिंक खुल जाएगा.
  5.  Register As पर जाकर Job Seeker पर क्लिक करें, पूछी गई सारी जानकारी सही से भर दें.
  6. मोबाइल नंबर और ईमेल ओटीपी के जरिए वेरिफाई करें.
  7. डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
  8.  रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट हो जाएगा, जो कि रोजगार मेले वाले दिन काम आएगा.

20 हजार पदों को भरा जाना है

बता दें कि बिहार मेगा जॉब फेयर–2026 के जरिए करीब 20,000 पदों पर बिहार के युवाओं की भर्ती की जानी है. ऐसे में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है. इस मेले के दौरान बैंकिंग से लेकर इंश्योरेंस, रिटेल और फाइनेंशियल सर्विसेज़ तक कई क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलेंगे.

ये भी पढ़ें-Punjab Paper leak Case: पंजाब फार्मेसी अफसर भर्ती पर रोक, 454 पदों का क्या होगा? जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Rojgar, Bihar Rojgar Mela Date, Bihar Rojgar Mela Registration, Bihar Rojgar Mela Address
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com