विज्ञापन

भरत तिवारी ने जहां पुलिस पर तानी थी पिस्टल, वहीं पहुंचे SP और रिटायर्ड हाई कोर्ट जज

भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच को लेकर पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने मृतक के परिजनों का पक्ष सुना.

भरत तिवारी ने जहां पुलिस पर तानी थी पिस्टल, वहीं पहुंचे SP और रिटायर्ड हाई कोर्ट जज
भरत तिवारी मामले की जांच के लिए पहुंची न्यायिक आयोग की टीम
NDTV

बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पुलिस के एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी मामले की न्यायिक जांच शुरू हो चुकी है. आज पटना हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा ने भरत के परिजनों से मुलाकात की और उनका पक्ष सुना. भरत की मौत 17 जून को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके में हुई थी. राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया है. इस टीम ने भरत तिवारी के गांव स्थित घर जाकर परिजनों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली और उनका पक्ष सुना. इससे पहले देर रात को भोजपुर के एसपी राज भी पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और भरत तिवारी की मां, पिता, भाई, बहन तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया.

घटना से जुड़े स्थानों का किया निरीक्षण

बताया जा रहा है कि न्यायिक आयोग की टीम ने केवल परिजनों से बातचीत तक ही खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि घटना से जुड़े स्थानों का भी निरीक्षण किया. आयोग ने उस इलाके का जायजा लिया, जहां कथित मुठभेड़ हुई थी. टीम ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सूचनाओं और परिस्थितियों को समझने की कोशिश की. इस दौरान भोजपुर जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी गांव में मौजूद रहे.

इस दौरान परिजनों ने आयोग के समक्ष अपनी बातें रखीं. बताया गया कि जांच आयोग ने परिजनों से पूरे मामले से संबंधित तथ्यों, आरोपों और घटनाक्रम को लेकर लिखित आवेदन भी देने को कहा है, ताकि जांच के दौरान सभी पहलुओं को दस्तावेजी रूप से शामिल किया जा सके. 

भरत तिवारी के घर पहुंचे पटना हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा - Video

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने क्या कहा?

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में इस मामले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि यह जांच की शुरुआती प्रक्रिया है और अभी इस स्तर पर कुछ भी कहना उचित नहीं होगा. आयोग पहले सभी पक्षों से तथ्य जुटाएगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भरत तिवारी के घर पहुंचे SP - Video

रात 11 बजे फोर्स के साथ पहुंचे एसपी

इससे पहले बेलौटी गांव में रात 11 बजे एसपी फोर्स के साथ पहुंचे. एसपी राज ने भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी, पिता और अन्य परिजनों से करीब 45 म‍िनट तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों की शिकायतों और आरोपों को विस्तार से सुना और उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा द‍िया. दोष‍ियों पर कार्रवाई की बात कही. 

भरत की मां आशा देवी एसपी के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए रोने लगीं. उन्होंने कहा क‍ि उन्हें मुआवजा या अन्य लाभ की अपेक्षा नहीं है. उनका केवल एक ही उद्देश्य है कि उनके बेटे को न्याय मिले, और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो. एसपी राज ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना. उन्होंने कहा कि वह स्वयं मामले से जुड़े प्रत्येक आरोप और प्रत्येक तथ्य की जांच कराएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद इलाके में आक्रोश

बता दें कि भरत तिवारी की मौत के बाद इस पुलिस मुठभेड़ को लेकर इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था. परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए इसे फर्जी करार दिया था. साथ ही निष्पक्ष जांच की मांग की थी. मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया था और विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार तथा पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया था.

Latest and Breaking News on NDTV

इसी बढ़ते जनदबाव और विवाद के बीच राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे. अब आयोग की टीम के गांव पहुंचने के साथ ही जांच प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. माना जा रहा है कि आयोग की रिपोर्ट इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने में अहम भूमिका निभा सकती है.

ये भी पढ़ें-  कौन है भरत तिवारी का भाई जो पुलिसकर्मी होकर पुलिस को दे रहा चेतावनी? फर्जी निकला रिश्ते का दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Patna News, Bhojpur, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com