विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2020

बिहार में कोविड-19 की जांच बढ़ी, एक और मंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Coronavirus in Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल (Nitish Kumar Cabinet) के एक और सदस्य शैलेश कुमार (Shailesh Kumar) भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं.

बिहार में कोविड-19 की जांच बढ़ी, एक और मंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
RJD और BJP के एक-एक विधायक भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं
पटना:

Coronavirus in Bihar: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल (Nitish Kumar Cabinet) के एक और सदस्य शैलेश कुमार (Shailesh Kumar) भी कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं. इसके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और BJP के एक-एक विधायक भी इस खतरनाक वायरस (Covid-19) की चपेट में आ चुके हैं. राजधानी पटना में मुख्य सचिव को अपने घर से काम करना पड़ रहा है. उनके कार्यालय में कई कर्मचारी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Sushil Modi) के दफ्तर के भी कई लोग संक्रमित पाये गये थे. 

इधर राजभवन और मुख्यमंत्री आवास पर तैनात कई सुरक्षाकर्मियों के संक्रमित पाये जाने के बाद अब अन्य तैनात लोगों का सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया है. इसके अलावा राज्य में सोमवार को एक Doctor की मौत भी इस खतरनाक वायरस की वजह से हुई थी. 

हालांकि राज्य में राहत की खबर यह है कि पिछले तीन दिनो से भले पॉजिटिव मामलों की संख्या एक हज़ार से ऊपर हो लेकिन जांच भी अब 9 हज़ार से अधिक हो रही है.  राज्य में जांच की धीमी रफ़्तार पटना से दिल्ली के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ था. हालांकि अभी भी बिहार ने एक दिन 10 हजार टेस्ट के आंकड़े को नहीं छुआ है, जिसका आश्वासन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिया था. 

Video: चुनाव कराने का अभी सही माहौल नहीं: तेजस्वी यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com