पूरे देश में रामनवमी और फिर हनुमान जयंती के मौकों पर हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि, ''आपस में विवाद नहीं करना चाहिए. अगर आप सचमुच पूजा में विश्वास करते हैं तो ठीक से पूजा करिएगा.'' फिर उन्होंने सवाल किया कि झगड़े का पूजा से कोई सम्बंध है? उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी समुदाय का है और विवाद करता है तो मान लीजिए उसको धर्म से कोई मतलब नहीं है. वह सही आदमी नहीं है और किसी ना किसी तरह विवाद पैदा करना चाहता है.
नीतीश कुमार सोमवार को अपने जनता दरबार के बाद पहले से उनके द्वारा मंजूर सवालों का जवाब दे रहे थे. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में वे काफी अलर्ट हैं और पहले की तुलना में स्थिति काफी सुधरी है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कुछ ना कुछ इधर-उधर होता ही रहता है, लेकिन उनके हिसाब से उसके लिए ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. नीतीश ने कहा कि बिहार में सब लोगों को इजाजत दी जाती है.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
एक दूसरे से झग़ड़ा का पूजा से कोई सम्बंध हैं ??आपको पूजा करना हैं तो पूजा कीजिएगा ना कि झगड़ा ये कहना हैं @NitishKumar का @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/LA4xWtMKG0
— manish (@manishndtv) April 18, 2022
हालांकि नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर जिले में रामनवमी के दिन एक मस्जिद में भगवा झंडा लगाए जाने पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी नहीं दी. उन्होंने अपने से पूर्व की आरजेडी सरकार पर जमकर व्यंग्य किया और कहा कि उनके शासन में आने के पूर्व कितना तनाव रहता था और घटनाएं होती थीं. नीतीश ने कहा कि आज भले शासन के बाहर हों लेकिन जब सत्ता में थे तो कितना झंझट होता था. लेकिन हम लोगों ने जागरूकता लाकर इस पर अंकुश लगाया और आजकल कितना अलर्ट रखा जाता है.
नीतीश कुमार ने कहा कि आपस में प्रेम भाईचारा रखना चाहिए और आपस में विवाद नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि पूजा करने वाला विवाद नहीं पैदा करेगा. नीतीश के बयान से साफ है कि वे बिहार में भी हुई घटना के बाद कहीं ना कहीं आरजेडी शासन काल की याद दिलाकर साबित करना चाहते हैं कि उनके शासन में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं