विज्ञापन
This Article is From Apr 10, 2018

पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश की नसीहत- देश प्रेम और सद्भाव से आगे बढ़ेगा तनाव और टकराव से नहीं

इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता वहां पर मौजूद है और नीतीश कुमार के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं

पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश की नसीहत- देश प्रेम और सद्भाव से आगे बढ़ेगा तनाव और टकराव से नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • बिहार में हैं पीएम मोदी
  • रेल इंजन फैक्टरी का है उद्घाटन
  • नीतीश कुमार की नसीहत
मोतीहारी: हाल ही में बिहार में हुई सांप्रदायिक हिंसा से जेडीयू और बीजेपी नेताओं के बीच आई तल्खी का असर आज पीएम मोदी की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार के भाषण में भी दिखाई दी. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि देश प्रेम और सद्भाव से आगे बढ़ेगा तनाव और टकराव से आगे नहीं जा सकता. हमें सभी धर्मों की इज्जत और बिरादरी का सम्मान करना होगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी इस समय मोतीहारी में हैं और वहां पर मधेपुरा रेल इंजन फैक्टरी और देश के सबसे ताकतवर रेल इंजन को समर्पित करेंगे. 

क्या बिहार में नीतीश कुमार, राम विलास पासवान और उपेंद्र कुशवाहा एनडीए छोड़ बनाएंगे नया मोर्चा?

लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता वहां पर मौजूद है और नीतीश कुमार के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने यह बात कह कर बिहार बीजेपी के सभी नेताओं को नसीहत दे दी है.

वीडियो : नीतीश का इशारा
आपको बता दें कि हाल ही में बिहार में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी जिसमें केंद्रीय मंत्री अश्निनी चौबे के बेटे को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन उनकी गिरफ्तारी के पहले बिहार में खूब विवाद हुआ था और एक तरह से नीतीश के लिए यह चुनौती बन गया था.  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Communal Voilence In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com