विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर नीतीश की टिप्पणी पर भड़के लालू यादव, ट्वीट कर कही यह बात

कहा- जो महागठबंधन द्वारा हासिल जनता के वोटों की बदौलत कुर्सी पर बैठे, वे गठबंधन के भविष्य को लेकर भविष्यवाणी कर रहे!

बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर नीतीश की टिप्पणी पर भड़के लालू यादव, ट्वीट कर कही यह बात
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो).
  • नीतीश ने कहा था- विपक्षी दलों के महागठबंधन का राज्य में कोई भविष्य नहीं
  • झारखंड में एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं लालू यादव
  • आरजेडी के नेता ने ट्विटर पर नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया
पटना:

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री और अपने धुर विरोधी नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया और महागठबंधन की कमजोर छवि पेश करने के लिए उनकी आलोचना की.

नीतीश कुमार ने भविष्यवाणी की थी कि विपक्षी दलों के महागठबंधन का राज्य में कोई भविष्य नहीं है. चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया.

यह भी पढ़ें : बिहार : तेजस्वी यादव की तेजप्रताप यादव को सलाह, कैमरे के सामने ही सीट बांट लें!

लालू ने ट्वीट किया, ‘‘जो आदमी महागठबंधन द्वारा हासिल गए गए जनता के वोटों की बदौलत कुर्सी पर बैठा है, वह गठबंधन के भविष्य को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं.''    

 

लालू इस समय झारखंड में एक अस्पताल में हैं और अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए अपने विचार साझा करते हैं. उनके ट्वीटर हैंडल को उनके करीबी लोग संचालित करते हैं.    

VIDEO : बिहार में 2019 का गणित

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Prasad Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com