विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2019

गिरिराज सिंह के ट्वीट पर नीतीश कुमार ने कही यह बात...

गिरिराज सिंह ने कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट करते हुए निशाना साधा, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, जीतनराम मांझी, रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान एक साथ इफ्तार पार्टी में दिखाई दे रहे हैं.

गिरिराज सिंह के ट्वीट पर नीतीश कुमार ने कही यह बात...
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने केंद्रीय मंत्री और बीजपी नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के इफ्तार को लेकर किए ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है. नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा है कि गिरिराज ऐसा इसलिए करते रहते हैं ताकि मीडिया खबर बना सके यानी वो सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसा करते हैं. गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरों के साथ एक ट्वीट किया, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बीजेपी नेता सुशील मोदी, जीतनराम मांझी, रामविलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान एक साथ इफ्तार पार्टी में दिखाई दे रहे हैं. गिरिराज सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तंज कसा है. उन्होंने लिखा, ''कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फोटो आते? अपने कर्म-धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते हैं और दिखावा में आगे रहते है?''

चिराग पासवान ने कहा - सब ठीक है
उधर एनडीटीवी ने बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan) से बातचीत की. एनडीटीवी से बातचीत में चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच के संबंध से लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर अपनी बात रखी. उन्होंने बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान की खबरों को लेकर कहा कि वास्तविक में ऐसी कोई खींचतान है ही नहीं. मीडिया ऐसे मुद्दों को जानबूझकर उठाता है. चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा अपने मंत्रीमंडल में बीजेपी के किसी भी नेता को शामिल न किए जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि यह बात गलत है कि नीतीश कुमार पीएम मोदी या बीजेपी से नाराज है. ऐसा होता तो वह बीजेपी के लिए अपने मंत्रीमंडल में एक सीट खाली नहीं छोड़ते. मुझे लगता है कि सिर्फ यह बात मीडिया में है जबकि ऐसी कोई वास्तविक स्थिति नहीं है. उन्होंने जेडीयू-बीजेपी के बीच खींचतान के बीज लोजपा की भूमिका पर कहा कि अगर ऐसी कोई ऐसी परिस्थिति बनेगी तो हम हमेशा आपस की गलफहमियों को दूर करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हम ऐसे हालात में सीमेंटिंग फोर्स का काम करेंगे.

बिहार के बेगूसराय से सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को मोदी कैबिनेट में पशुपालन, डेयरी और मतस्य मंत्रालय का जिम्मा मिला है. गिरिराज सिंह लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के साथ-साथ पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हुए.

अपने बयानों से अक्‍सर विवादों में घिरने वाले गिरिराज सिंह ने अपनी ही गठबंधन पार्टी के प्रमुख नेताओं पर सवाल उठाया है. मालूम हो कि 2008 से 2010 के बीच वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री भी रहे.

VIDEO: गिरिराज सिंह ने इफ्तार की फोटो ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कसा तंज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com