बिहार में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है. सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेपाल और गंडक नदी के जल ग्रहण इलाक़े में भारी बारिश के बाद आपदा प्रबंधन विभाग को इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान तेज बारिश की आशंका जताई है. इसके साथ-साथ गंडक नदी के जलग्रहण वाले इलाक़े और पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश के बाद कई नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इस आधार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माना है कि भारी बारिश के कारण पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सारण जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
बिहार में बाढ़ की स्थिति बिगड़ रही हैं और कम से कम पाँच जिलो में बाढ़ का पानी कल तक फैल सकता हैं । नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट रहने का निर्देश दिया हैं ।@ndtvindia @NitishKumar pic.twitter.com/pZpqR2sPTH
— manish (@manishndtv) July 20, 2020
बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर, मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक उफान पर, निचले इलाकों में पानी भरा
नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पूरी तरह से अलर्ट रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खासकर गंडक नदी के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द निकालकर उन्हें ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने को कहा है.
उत्तर बिहार में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मुजफ्फरपुर शहर में भरा पानी
नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि ज़िले में पहले से गए हुए NDRF और SDRF की टीमों को पूरी तरह से एलर्ट मोड में रखा गया है. इससे किसी भी प्रतिकूल स्थिति में जल्द से जल्द कार्रवाई करने में मदद मिलेगी. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के कहा कि राहत केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियम का पालन हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं