- जीत के बाद आक्रामक हुए नीरज कुमार, विरोधियों पर साधा निशाना
- ललन सिंह से मिलने पर नीरज कुमार का साफ इनकार, बोले- सवाल ही नहीं उठता
- नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दिया जवाब, कहा- धनबल और बाहुबल की राजनीति नहीं चलेगी
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट पर जीत दर्ज करने के बाद जेडीयू नेता नीरज कुमार के तेवर और आक्रामक हो गए हैं. चुनाव के दौरान खुलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मोकामा विधायक अनंत सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर उन्होंने तीखे राजनीतिक तंज कसे. नीरज कुमार ने कहा कि वह ऐसे लोगों की बधाई लेने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं. वहीं उन्होंने चुनावी अभियान में सहयोग के लिए जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का आभार जताया.
संजय झा की जमकर की तारीफ
जीत के बाद नीरज कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की. उन्होंने कहा, 'आज मैंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है. उनका स्नेह मिला है. चुनाव में जिस सक्रियता से उन्होंने भूमिका तय की, वह काबिले तारीफ था. कार्यकर्ताओं के बल पर हमने यह चुनावी यात्रा पूरी की.' नीरज कुमार ने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं थी, बल्कि धर्म और अधर्म के बीच की लड़ाई जैसी स्थिति थी, जिसमें पार्टी और एनडीए मजबूती से उनके साथ खड़े रहे.
#WATCH | Patna, Bihar: Newly elected JDU MLC Neeraj Kumar says, "Today, I met with our National Executive President, Sanjay Jha, and, as expected, received his affection. His active role in defining the organization's engagement throughout the election was truly commendable. I also met with Deputy Chief Ministers Bijendra Yadav and Vijay Chaudhary; their blessings and affection are our greatest assets. We completed this electoral journey thanks to our party workers... In this 'Dharmayuddha', a struggle between righteousness and unrighteousness, our party and the NDA stood firm..."
— ANI (@ANI) October 29, 2026
अनंत सिंह पर बोला हमला, कहा- तबीयत ठीक है की नहीं
जीत के बाद मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि अब धनबल और बाहुबल की राजनीति नहीं चलेगी. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, 'हमारी जमानत जब्त करा रहे थे, अब अपना तबीयत ठीक है की नहीं?' जब उनसे पूछा गया कि अनंत सिंह ने उन्हें जीत की बधाई नहीं दी, तो नीरज कुमार ने दो टूक जवाब दिया.
एक दिन पहले अनंत सिंह ने कहा था कि वह नीरज कुमार को बधाई नहीं देंगे.
#WATCH पटना, बिहार: JDU MLC नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर उन्होंने कहा, "धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी...हमारी जमानत जब्त करा रहे थे अब अपना तबीयत ठीक है की नहीं?" ललन सिंह से मुलाकात पर उन्होंने कहा, "सवाल ही नहीं है। मेरा क्या गुनाह है? मुझे चुनाव प्रक्रिया में इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ी? मैं राजनीति के कर्ज को सूद के साथ वापस करूंगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 29, 2026
ललन सिंह से मुलाकात पर भी साफ इनकार
नीरज कुमार से जब पूछा गया कि क्या वह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने या उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे, तो उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'सवाल ही पैदा नहीं होता है. मेरा आखिर में क्या गुनाह था, जो मुझे इतनी परेशानी झेलनी पड़ी? जिनको बधाई देना है, वो हमें दे रहे हैं. पार्टी धर्म का निर्वहन सबको करना चाहिए.' उन्होंने आगे कहा कि उनसे मिलने का कोई सवाल नहीं उठता और वह अब भी यह जानना चाहते हैं कि चुनाव के दौरान उन्हें इतनी कठिनाइयों का सामना क्यों करना पड़ा.
इशारों में फिर साधा निशाना
संजय झा की तारीफ करते हुए नीरज कुमार ने इशारों में अपने विरोधियों पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, 'संजय झा जी हर दिन फीडबैक लेते थे और प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश देते थे. बाकी कुछ लोगों के लिए तो कितना भी कीजिए, वे भूल जाते हैं.'
यह भी पढ़ें : MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के लिए मजे; बोले- कहां है रे गुंजन, ले जा मिठइया, पटना सीट पर कब्जा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं