विज्ञापन

खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ ने की बदसलूकी, फायर सेफ्टी पर सवाल पूछने पर कैमरा बंद कराने की कोशिश

खान सर कोचिंग में आग लगने के बाद स्टाफ ने फयार ब्रिगेड को नहीं बुलाया था. साथ ही फायर सेफ्टी को लेकर कहना है कि सभी कोचिंग में ऐसी ही व्यवस्था है.

खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ ने की बदसलूकी, फायर सेफ्टी पर सवाल पूछने पर कैमरा बंद कराने की कोशिश
खान सर कोचिंग (IANS)
Bihar News:

खान ग्लोबल स्टडीज में बीते 25 जून की शाम को शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी. जिसके बाद कोचिंग में मौजूद करीब 500 छात्रों में अफरा-तफरी मच गई और वहां से भागने लगे. वहीं कोचिंग स्टॉफ द्वारा फायर ब्रिगेड को भी खबर नहीं दी गई. बता दें, खान ग्लोबल स्टडीज को फायर सेफ्टी को लेकर दो नोटिस भेजे जा चुके हैं. दोनों बार हुई निरीक्षण में फायर सेफ्टी में खामियां पाई गई थी. अब इसके बाद ही यहां आग लगने की घटना सामने आई है. वहीं जब NDTV के रिपोर्टर ग्राउंड रिपोर्ट करने गए और स्थिति को जानने की कोशिश की तो खान सर कोचिंग के स्टाफ बहस पर उतर आए और कैमरा बंद कराने की कोशिश की और धमकी देने का आरोप लगाने लगे.    

बदसलूकी पर उतर आए खान सर के स्टाफ

NDTV के रिपोर्टर ने जब ग्राउंड पर जाकर कोचिंग में हुई घटना को दिखा रहे थे और खामियां दिखाने की कोशिश की तो इस पर कोचिंग स्टाफ भड़क गए. स्टाफ ने कैमरे को हाथ लगाया और बदसलूकी करने लगे. स्टाफ के साथ कई और लोग खड़े हो गए और कैमरे को रोकने लगे.

दो बार फायर सेफ्टी की नोटिस हो चुकी है जारी

बता दें, फायर सेफ्टी विभाग की ऑडिट टीम ने खान ग्लोबल स्टडीज और उनके अस्पताल में फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच की थी. यह जांच 7 जून और 23 जून को किया गया था. जांच में सामने आया था कि फायर सेफ्टी मानकों में काफी कमियां है. इसके सुधार के लिए नोटिस दिया गया था और इसके लिए 7 से 10 दिन का समय दिया था. लेकिन अब इसके बाद ही खान सर के कोचिंग में आग की घटना सामने आई है.    

मुसल्लहपुर में 12 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण हाल ही में किया गया था, जहां कई सेंटर पर बेहतर परिणाम नहीं मिले थे. उन्हें भी नोटिस जारी किये गए हैं. देश के अलग-अलग राज्यों में फायर सेफ्टी का निरीक्षण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. दिल्ली में भी कई संस्थान सील किये गए हैं. 

यह भी पढ़ेंः भरत भूषण तिवारी को आखिर कितनी लगी थी गोलियां, परिजनों के दावों के बाद शुरु हुआ नया विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir Coaching, Khan Global Studies, Khan Global Studies Controversy, Patna News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com