Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. पटना के मुसल्लहपुर स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. कोचिंग के कर्मियों की सूझबूझ से बड़े हादसे को टाल दिया गया है. भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी फेक एनकाउंटर को लेकर अब VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने पुलिस को चेतावनी दी है कि एक महीने के अंदर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर चक्का जाम करेंगे. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
मुहर्रम के दौरान लबार भाजते नजर आए थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर
मोहर्रम पर्व के दौरान तमाम जगहों पर मातमी जुलूस निकाला गया वही इस जुलूस को लेकर पूरे जिले की पुलिस हाई अलर्ट पर थी और जिले के तमाम थानों की पुलिस को वरीय पुलिस अधिकारियों के द्वारा शांतिपूर्ण रूप से जुलूस को संपन्न करवाने की जिम्मेदारी और निर्देश दिया गया था लेकिन हद तो तब हो गई कि जिनके कंधों पर जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने की जिम्मेदारी वरीय अधिकारी के द्वारा दी गई थी वही दरोगा जी जुलूस में तलवार भाजते नजर आए जिसका वहीं पर खड़े किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बना लिया गया और अब वह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है बताया जा रहा है की तलवार भाजने वाले दरोगा जी मुजफ्फरपुर के कांटी थाने में वर्तमान में कार्यरत हैं.

मुहर्रम के दौरान भारत नेपाल सीमा जोगबनी बॉर्डर पर पत्थर बाजी
अररिया जिले में मुहर्रम पर्व पर अचानक हुई पत्थरबाजी से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. दरअसल पूरा मामला भारत नेपाल सीमा जोगबनी के चाणक्य चौक स्थित करबला मैदान का है. जब ताजिया जुलूस के बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई. घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए.घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है, जबकि आसपास की कई दुकानों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. हालांकि पुलिस और एसएसबी की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया.
स्वास्थ्य मंत्री की कार्रवाई पर PMCH से हटाए गए प्राचार्य ने कहा- यह तानाशाही
स्वास्थ्य मंत्री ने PMCH प्राचार्य को हटाया तो डॉ प्रताप सिंह ने इसे तनाशाही रवैया बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें बर्न इंजरी है, इसलिए अबसेंट था. मुझसे किसी तरह की स्पष्टीकरण लिये बिना ही आदेश जारी कर दिया गया. मेरा घर और क्लिनिक एक ही जगह है तो गाड़ी घर के बाहर लगी थी. हम बीमार पड़े रहेंगे तो फोन उठाएंगे. जब हमारे जैसे लोगों को ध्वस्त किया जाएगा, तो गरिमा की कोई गारंटी नहीं है.
मुहर्रम जुलूस में शामिल युवक की हाइवा की चपेट में आने से मौत
26 जून की अहले सुबह सहरसा-पूर्णिया एनएच-231 पर गोकुलपुर के करीब उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब मिट्टी लदी हाइवा की चपेट में आकर मुहर्रम -जुलूस में शामिल एक 18 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. युवक की पहचान पूर्णिया पूर्व प्रखण्ड के उफरैल निवासी मो आमिर के रूप में हुई है. घटना के बाद जुलूस में शामिल उग्र लोगों ने एनएच को जामकर आगजनी किया, जिस वजह से एनएच घण्टों बाधित रहा जिससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई. बाद में प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.
बिहार में 9,334 गांवों यानी करीब 20 फीसदी गांव के कैडेस्ट्रल खतियान सरकारी रिकॉर्ड रूम से गायब हो गए हैं. अब बिहार में जमीन सर्वे सरकार के लिए चुनौती हो गई है.
पुलिस केस में भरत तिवारी के पिता और भाई का नाम हटा
भरत तिवारी केस में पुलिस द्वारा किये गए FIR में पिता और भाई का नाम डाला गया था. भोजपुर एसपी ने इस बारे में कहा है कि अब सुपरविजन में पिता और भाई का नाम हटा दिया गया है.
मुहर्रम जुलूस के दौरान पुलिस वाहन पर पथराव
खगड़िया में मुहर्रम का जुलूस ले जाने दौरान पुलिस वाहन पर पथराव किया गया है. पथराव में एक वाहन का पीछे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस के द्वारा डीजे बजाने से रोके जाने पर विवाद बढ़ा था.
मुहर्रम में उपद्रवियों से निपटने के लिए आंसू गैस तैयार
दानापुर के फुलवारी शरीफ से है जहां मुहर्रम की सुरक्षा को लेकर पटना पुलिस सजग है. किसी भी तरह के उपद्रव, हंगामा और बवाल से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले के साथ तैयार है. उपद्रव को रोकाने के लिए फुलवारी शरीफ डीएसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में पहले तो RAF जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया गया.

बिहार में गवर्नेंस की खराब हालत- RJD सांसद मोहन झा
RJD सांसद मोहन झा ने कहा, मेरा रुख बिल्कुल साफ है. मेरा मानना है कि यह बिहार में गवर्नेंस की ख़राब हालत का सबूत है, चाहे वह शिक्षा व्यवस्था हो या कानून-व्यवस्था. यह राज्य के प्रशासन की स्थिति को दिखाता है. हम जैसे लोग- मैं खुद दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाता हूं - मानते हैं कि कोचिंग संस्थान वहीं फलते-फूलते हैं जहां शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई हो और बेअसर हो गई हो.
Saharsa, Bihar: RJD MP Mohan Jha says, "My position on this matter is very clear. I believe this is evidence of the poor state of governance in Bihar, whether in the education system or in law and order. It reflects the condition of the state's administration. People like us-I… pic.twitter.com/3LFtvML1A4
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
पटना में मुहर्रम पर 351 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
पटना में मुहर्रम पर विधि व्यवस्था को लेकर 351 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चार क्विक रिस्पांस टीमें भी सक्रिय रहेंगी. मुहर्रम जुलूस की निगरानी CCTV और ड्रोन से होगी. डीएम कुंदन कुम कुमार और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिये गये हैं.
रिशुश्री मामले में पटना हाईकोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर लगाई रोक
रिशुश्री मामले में पटना हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया. हाईकोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है. याचिकाकर्ता को दोषी के रूप में पेश नहीं किया जा सकेगा. कोर्ट ने कहा कि, किसी भी तरह की पूर्वाग्रहपूर्ण रिपोर्टिंग से बचना होगा. जांच और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े तथ्यों की रिपोर्टिंग हो सकती है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अंसुल की सिंगल बेंच में हुई.
भरत तिवारी के एनकाउंटर के खिलाफ कैंडल मार्च
भोजपुर के भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले को लेकर लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में पटना जिले के बिहटा में युवाओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों ने एक विशाल कैंडल मार्च निकालकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग उठाई. बिहटा के स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम से शुरू हुआ यह कैंडल मार्च नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए बिहटा चौराहा तक पहुंचा. हाथों में मोमबत्तियां और न्याय संबंधी तख्तियां लिए सैकड़ों युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च में हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने भरत तिवारी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.
पटना पुलिस ने बरामद की 30 लीटर देशी शराब
पटना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. टीम ने आज शाहजहांपुर थानान्तर्गत गोपनीय सूचना के आधार पर अवैध शराब के विरुद्ध की गई छापामारी में 30 लीटर देशी शराब बरामद की है.
"निषिद्ध शराब के विरुद्ध सक्रिय #पटना_पुलिस"
— Patna Police (@PatnaPolice24x7) June 26, 2026
आज दिनांक 26.06.26 को #शाहजहांपुर थानान्तर्गत गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई छापामारी में 30 लीटर देशी शराब #बरामद किया गया है।
अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।@dm_patna @bihar_police… pic.twitter.com/mdqbDQB8Mx
केरल में सोने की चोरी के आरोप में बिहार के दो लोग गिरफ्तार
केरल के पलक्कड़ में चोरी करने के आरोप में बिहार के दो लोगों के एक गिरोह को हेमांबिका नगर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों की पहचान मिनारुल हक और मेहद मुशबूर के तौर पर हुई है, जो बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर पलक्कड़ रेलवे स्टेशन के पास काविलपाड में ऐश्वर्या कॉलोनी स्थित एक खाली घर का सामने का दरवाज़ा ज़बरदस्ती खोलकर उसमें प्रवेश किया. उन्होंने कथित तौर पर अलमारी में रखे 7.5 सॉवरेन सोने के गहने और नकदी चुरा ली.
भरत तिवारी मामले में रिपोर्ट आने के बाद सरकार करेगी कार्रवाई
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर राज्यसभा सांसद और JD(U) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा, 'कल मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी. कल से ही जांच शुरू हो गई है और इसकी जिम्मेदारी एक रिटायर्ड जज को सौंपी गई है. सरकार रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगी. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बिहार जैसे राज्य में कानून-व्यवस्था कायम रखना और कानून का शासन बनाए रखना NDA सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.'
Patna, Bihar: On Bharat Bhushan Tiwari encounter case, Rajya Sabha MP and JD(U) National Working President Sanjay Jha says, "Yesterday, Chief Minister Samrat Choudhary said that whoever is found guilty will face action. The inquiry has also started from yesterday, and the… pic.twitter.com/FcUVslXalL
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
सभी एनकाउंटर मामलों की जांच CBI से होनी चाहिए- पप्पू यादव
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'पूरी बीजेपी, देश भर का ब्राह्मण समुदाय और गरीब लोग अब इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. यहां तक कि कई पूर्व DGP ने भी कहा है कि लोग पुलिस से नफरत करने लगेंगे. अब ऐसा लगता है कि सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक और पूरे देश में इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या बिहार सरकार संविधान और कानून से ऊपर है. क्या बिहार और उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र खत्म हो गया है? सभी एनकाउंटर मामलों की जांच किसी मौजूदा जज और CBI से होनी चाहिए.'
Delhi: On Bharat Tiwari encounter case, Purnia MP Pappu Yadav says, "The entire BJP, the Brahmin community across the country, and poor people have now started discussing this issue. Even several former DGPs have said that people will begin to hate the police...It now appears… pic.twitter.com/gHuS2w5lNG
— IANS (@ians_india) June 26, 2026
पटना में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च
पटना में शहर प्रशासन और पुलिस बल ने मुहर्रम के त्योहार को लेकर फ्लैग मार्च किया. शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं. मुहर्रम को लेकर सुरक्षा तैयारियों पर SP (सेंट्रल) ममता कल्याणी ने कहा, 'हमारे सभी पुलिस स्टेशन इसके लिए तैयार हैं. हमने कई बैठकें की हैं और हमें अपने वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश भी मिले हैं. हमें पुलिस लाइन्स से लगभग 400-500 पुलिस बल भी मिला है, जिन्हें तैनात किया जाएगा. हम निकलने वाले जुलूसों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं.
पटना समेत 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
IMD के पटना केंद्र ने बिहार के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ घंटे के दौरान 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. सबसे अधिक असर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सारण, पटना, मधुबनी, बेगूसराय और सहरसा के कई प्रखंडों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने, बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में न जाने और सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी है. इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और बारिश का दौर भी जारी रहने की संभावना जताई गई है.
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) June 26, 2026