मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल के भीतर ली गई कथित सेल्फी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है
- सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद शहाबुद्दीन सीवान की जेल में हैं
- जेल में छापेमारी में तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और दो बैटरियां बरामद
- जेल अधिकारियों ने कहा- यह सेल्फी शहाबुद्दीन के 'शुभचिंतकों' ने ली होगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सीवान / पटना:
जेल में बंद आरजेडी के बहाबुली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना बदला हुआ स्वरूप दिखाते हुए एक कथित सेल्फी ली है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है. उनकी यह कथित सेल्फी सोशल मीडिया में वायरल हो गई है. सेल्फी पर विवाद खड़ा होने के बाद सीवान के जिला प्रशासन ने जेल के भीतर छापेमारी की.
मुफस्सिल थाना के प्रभारी अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने सीवान जेल के भीतर छापेमारी की पुष्टि की और कहा कि तीन मोबाइल फोन, चार सिम कार्ड और दो मोबाइल बैटरियां बरामद की गईं. बहरहाल, उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या शहाबुद्दीन की कोठरी से कुछ मिला है.
सीवान जेल के अधिकारियों ने इससे इनकार किया कि यह सेल्फी शहाबुद्दीन ने ली है और कहा कि उनसे मिलने के लिए आने वाले कुछ 'शुभचिंतकों' ने यह तस्वीर ली होगी और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया होगा.
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत रद्द किए जाने के बाद शहाबुद्दीन सीवान की जेल में बंद हैं. इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने दो भाइयों की तेजाब डालकर हत्या के मामले के मुख्य गवाह की हत्या के संदर्भ में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को जमानत दे दी थी. चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन पर हत्या और अपहरण सहित 36 मामले चल रहे हैं.
उधर, आरजेडी प्रवक्ता अशोक सिन्हा ने कहा कि वह इस सूचना की पुष्टि नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि बिहार की महागठबंधन सरकार कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं करेगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शहाबुद्दीन, सीवान जेल, बिहार, शहाबुद्दीन की सेल्फी, आरजेडी, Shahabuddin, Siwan, Bihar, Shahabuddin Selife, RJD