विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2018

बिहार : रात में प्रेमिका से मिलने गया था शख्स, लड़की के परिजनों ने की जमकर पिटाई, मौके पर ही मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार : रात में प्रेमिका से मिलने गया था शख्स, लड़की के परिजनों ने की जमकर पिटाई, मौके पर ही मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • रात में प्रेमिका से मिलने गया था शख्स
  • लड़की के परिजनों ने की जमकर पिटाई
  • मौके पर ही हो गई शख्स की मौत
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, धर्मपुर सुस्ता गांव निवासी राहुल कुमार का अपने ही गांव में दूसरी जाति की लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. ग्रामीणों के मुताबिक, राहुल शुक्रवार रात अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के उसके घर गया था, जिसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई.

यह भी पढ़ें:  मुंबई : बदमाशों ने 35 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या की, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

आरोप है कि लड़की के परिजनों ने राहुल को पकड़ लिया और चोर-चोर का शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. अत्यधिक पिटाई के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. 

यह भी पढ़ें: पलवल में दो बदमाशों ने तेल के पैसे मांगने पर पेट्रोल पंप के सेल्समेन की हत्या की

पूर्वी मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक गौरव पांडेय ने शनिवार को बताया कि पुलिस प्रत्येक कोण से मामले की छानबीन कर रही है. इस मामले में दो लोगों रविंद्र राय व धर्मेद्र राय को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.  इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग गुस्से में हैं.

VIDEO: दिल्ली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beaten In Muzaffarpur, Muzaffarpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com