NDTV के इस विशेष पटना लाइव पन्ने (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना के हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. लालू यादव के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पूर्व में अपने निजी सचिव रहे मिसाल सिन्हा को जनशक्ति जनता दल में महत्वपूर्ण पद के साथ ही दोबारा से निजी सहायक के तौर पर नियुक्त किया है. इसके अलावा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई. पटना में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. तेज प्रताप ने पीए पर चोरी का मुकदमा कराने के बार जेजेडी पार्टी की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
पर्यटन विकास के लिए जमीन की लीज मंजूर
मुंगेर के तारापुर में धार्मिक और पर्यटन सुविधाएं विकसित करने के लिए ईशा फाउंडेशन को 99 साल की लीज पर जमीन देने की मंजूरी.
मोकामा में धार्मिक और पर्यटन विकास के लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को भी 99 साल की लीज पर जमीन देने की मंजूरी.
बिहार में पर्यटन ढांचे के विकास के लिए 5,000 करोड़ रुपये तक की फंडिंग जुटाने का फैसला.
सीएम ने मुंगेर में गंगा स्नान के समय हादसे पर मुआवजे का किया ऐलान
मुंगेर जिले में वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गंगा घाट पर नहाने के दौरान 5 किशोरियों के डूबने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया है. इस दौरान सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग को मृतकों के आश्रित को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.

लालू परिवार को अगले 7 दिन में खाली करना होगा आवास
लालू यादव और राबड़ी देवी को एक बार फिर आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. भवन निर्माण विभाग ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर नोटिस जारी किया गया है. जिसमें राबड़ी देवी को सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने का नोटिस दिया गया है. इससे पहले भी नोटिस जारी किया गया था जिसके बाद खूब बवाल हुआ था.
सम्राट कैबिनेट ने 45 बड़े फैसलों पर लगाई मुहर
सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पूरे प्रदेश के लिए 45 बड़े फैसलों पर मुहर लगाई गई है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में शिक्षकों के लिए ट्रांसफर के लिए बनी नई नीति
बिहार कैबिनेट बैठक में बिहार राज्य शिक्षक स्थानान्तरण नियमावली, 2026 के गठन को मंजूरी मिल गई है. अब शिक्षक पोर्टल के जरिए ट्रांसफर करवा सकेंगे. इसके लिए उनको पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाएगा. जिसका शिक्षकों को चयन करना होगा.
कैबिनेट ने लिया शिक्षकों के ट्रांसफर पर बड़ा फैसला
शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए नई नीति बनी है. महिला शिक्षकों को अपने पंचायत में और पुरुष शिक्षकों को अपने प्रखंड में पोस्टिंग नहीं मिलेगी. स्वास्थ्य कारणों, पति - पत्नी की पदस्थापना, दिव्यांगता और पारिवारिक परिस्थितियों के आधार पर महिलाओं की पोस्टिंग निकटवर्ती पंचायत और पुरुषों का निकटवर्ती प्रखंड में होगी. सभी ट्रांसफर पोस्टिंग पोर्टल के द्वारा होगी. जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां शिक्षकों की पोस्टिंग प्राथमिकता से होगी.
निलंबित अधिकारी अंजली कुमारी आनंद को बर्खास्त करने की स्वीकृति
समस्तीपुर में प्रभारी सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रहीं अंजली कुमारी आनंद को सेवा से बर्खास्त करने की अनुशंसा की गई थी. उन पर आरोप था की वह जुलाई 2021 से अनाधिकार रूप से अनुपस्थित थी. अब कैबिनेट बैठक में निलंबित अधिकारी अंजली कुमारी आनंद को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दी गई है.
बिहार में 5 विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन की स्वीकृति
सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक विश्वविद्यालयों की स्थापना को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. इसमें 5 विश्वविद्यालय की स्थापना और संचालन की स्वीकृति दी गई है.
1. मधुबनी में शांता विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति.
2. सीवान में वी.वी. गिरि विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति.
3. नवादा में एस.ए. विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति.
4. पटना के पालीगंज में हिमालय विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति.
5. औरंगाबाद में सीतायोग विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन की स्वीकृति.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच रिटायर्ड जज करेंगे
कैबिनेट मीटिंग में फैसला किया गया है, रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित न्यायिक जांच टीम भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेगी. विनोद कुमार सिन्हा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इको सिस्टम को कैबिनेट की मंजूरी
बिहार सरकार प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इको सिस्टम विकसित करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ करार करेगी. कैबिनेट ने MOU पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी.
आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक
बिहार में आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक होगी. इस दौरान कई अहम एजेंडे पर मुहर लग सकती है.
भरत का अंतिम संस्कार करने के बाद दिल्ली जाएंगे भाई चंदन तिवारी
भोजपुर जिले में 28 साल के भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर पर मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि, 'अपने भाई का अंतिम संस्कार करने के बाद मैं दिल्ली जाऊंगा. मेरी गुज़ारिश है कि आप वहां आकर मेरा साथ दें.
#WATCH | Bhojpur, Bihar | On the alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur district, Chandan Tiwari, brother of the deceased, says, “I want to say that after completing the last rites of my brother, I will go to Delhi. I request you to come and… pic.twitter.com/62gBbDUiCv
— ANI (@ANI) June 24, 2026
पटना में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता के 6 ठिकानों पर छापेमारी
पटना में भवन निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी की गई. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना से दिल्ली तक आर्थिक अपराध इकाई का एक्शन जारी है. दिल्ली में अभियंता से जुड़े 3 ठिकानों पर, पटना में 2 और भागलपुर के 1 ठिकाने पर कार्रवाई की गई. अब तक 3 करोड़ 89 लाख की संपत्ति का पता लगा है. EOU निवेश से जुड़े दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है.
'बड़ी मछलियों को बचाने के लिए बार-बार कई साजिशें रची गईं-पप्पू यादव
भरत तिवारी एनकाउंटर पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का कहना है, 'बड़ी मछलियों को बचाने के लिए बार-बार कई साजिशें रची गईं. भरत तिवारी एक साधारण सामाजिक कार्यकर्ता थे, जो जमुनिया गांव के विस्थापित गरीबों के लिए लड़ते थे, जिसे बचाने में मैंने मदद की थी. मुख्यालय में बैठे बड़े, अहंकारी लोग खुद को कानून, संविधान और लोकतंत्र से ऊपर मानते हैं. ये 'बड़ी मछलियां' सिस्टम का शोषण करके करोड़ों कमाते हैं और प्रशासन चला रहे हैं. क्या आपको लगता है कि हत्या मुख्यालय की भागीदारी के बिना हुई है? हम यह कहने की जरूरत है. इसकी जांच की जाए कि मुख्यालय से किसने डीएसपी को फोन किया, किसके कार्यालय में गया और किन वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया. डीएसपी ने इनकार कर दिया और कहा कि जब एक पागल हाथी को मारा जा सकता है, तो एक पागल व्यक्ति को क्यों नहीं मारा जा सकता है. डीएसपी और थाना प्रभारी ने खुद इस हत्या को अंजाम नहीं दिया.'
Patna, Bihar: On Bharat Tiwari encounter, Purnia MP Pappu Yadav says, "To save the big fish, many conspiracies were made repeatedly. Bharat Tiwari was a simple social worker who used to fight for the displaced poor people of Jamuniya village, which I had helped save. The big,… pic.twitter.com/HihTmioD7p
— IANS (@ians_india) June 24, 2026
महापंचायत में परिजनों का सरकार को अल्टीमेटम
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बुधवार को आयोजित महापंचायत में मृतक के चचेरे भाई बुमराह तिवारी ने बिहार सरकार और प्रशासन को खुले तौर पर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया. उन्होंने कहा कि यदि सात दिनों के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तथा पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो वे व्यापक जन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे.
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर क्या बोले रोशन आनंद?
भोजपुर जिले में 28 साल के भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर पर ज्ञान बिंदु GS एकेडमी के डायरेक्टर रोशन आनंद कहते हैं, 'पुलिस को तो रक्षक होना चाहिए, लेकिन आज वे शिकारी बन गए हैं. भरत तिवारी मर्डर केस इसका एक उदाहरण है. जब भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया था, तो उन्हें एनकाउंटर में क्यों मारा गया? आप जनता के रक्षक हैं, शिकारी नहीं... अगर मुझे झूठे केस में गिरफ़्तार न किया गया होता, तो मेरा भाई आज हमारे साथ होता. और भरत तिवारी के मामले में भी... प्रशासन को यह बात समझनी चाहिए. इसकी सही जांच होनी चाहिए और लोग आपसे न्याय की उम्मीद करते हैं.'
#WATCH | Saharsa, Bihar | On the alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur district, Gyan Bindu GS Academy Director Roshan Anand says, “The police are supposed to be protectors, but today they have become predators. One example is the Bharat Tiwari… pic.twitter.com/vxkLUdt4JR
— ANI (@ANI) June 24, 2026
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा- राजीव रंजन प्रसाद
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'राज्य सरकार इस घटना को लेकर पूरी तरह गंभीर है. पुलिसकर्मियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद, राज्य सरकार ने मामले को एक जांच समिति को सौंप दिया है. न्यायिक जांच समिति की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई के फैसले से यह साफ है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.
Patna, Bihar: On FIR being registered against police personnel involved in the Bharat Tiwari encounter case, JDU National Spokesperson Rajiv Ranjan Prasad says, “The state government is fully determined regarding this incident. After questions were raised over the role of police… pic.twitter.com/vIbgRnfiNq
— IANS (@ians_india) June 24, 2026
भरत तिवारी के परिजनों से मिलीं पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की अलग रह रहीं पत्नी ज्योति सिंह, भरत तिवारी के परिवार वालों से मिलीं. उन्होंने कहा, 'हम भरत को न्याय दिलाने के लिए आवाज़ उठाएंगे... यह लोकतंत्र है, हर किसी को अपनी आवाज़ उठाने, सवाल पूछने और शिकायत दर्ज कराने की आज़ादी है, इसलिए न्याय मिलना चाहिए... अगर उन्होंने पहले ही अपना हथियार पुलिस को सौंप दिया था, तो पुलिस को उन्हें गिरफ़्तार करना चाहिए था... एनकाउंटर तब होता है जब आप पर सामने से हमला हो... उन्होंने तो अपना हथियार पहले ही पुलिस को सौंप दिया था। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि एनकाउंटर सही था... जांच-पड़ताल होगी... मुझे उम्मीद है कि सरकार दोषियों को पकड़ेगी और उन्हें कड़ी सज़ा देगी.'
#WATCH | Bhojpur, Bihar | Alleged police encounter of 28-year-old Bharat Bhushan Tiwari in Bhojpur district
— ANI (@ANI) June 24, 2026
Jyoti Singh, estranged wife of Bhojpuri actor Pawan Singh, meets family members of Bharat Tiwari, she says, "We will raise our voices to ensure that Bharat gets… pic.twitter.com/XYKrGqPdro
IMD ने पटना समेत कई इलाकों में जारी किया बारिश का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला रहेगा. IMD के अनुसार. बेगूसराय, लखीसराय, नालंदा, नवादा, पटना, समस्तीपुर, शेखपुरा और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा ( हवा की गति 50-60 कि. मी. प्रति घंटे तक) की प्रबल संभावना है. इसके अलावा भभुआ और रोहतास जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात तथा वर्षा के साथ तेज हवा (हवा की गति 50-60 कि.मी. प्रति घंटे तक) की प्रबल संभावना है।
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आज बेलौटी में होगी महापंचायत
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव में 17 जून को हुए चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में हर दिन नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं. मृतक की मां आशा देवी के आवेदन पर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब यह मामला एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. बुधवार को बेलौटी गांव में ग्रामीणों द्वारा एक बड़ी महापंचायत बुलाई गई है, जिसमें हजारों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है. इस महापंचायत को लेकर न केवल भोजपुर बल्कि पूरे बिहार के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. ग्रामीणों का दावा है कि यह महापंचायत केवल भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तक सीमित नहीं होगी, बल्कि पुलिस कार्रवाई, प्रशासनिक जवाबदेही और आम लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.