विज्ञापन

Bihar: सवाल पूछने पर भड़के CO साहब, पत्रकार को कुर्सी मारने दौड़े

मधुबनी अंचल में आयोजित सहयोग शिविर में सवाल पूछे जाने पर सीओ नंदलाल राम नाराज हो गए और उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए कुर्सी उठाकर मारने दौड़ गए. (पश्चिम चंपारण से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट)

Bihar: सवाल पूछने पर भड़के CO साहब, पत्रकार को कुर्सी मारने दौड़े
सीओ साहब को सवाल पूछने पर आया गुस्सा
Bihar News:

बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है , जिसने प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है.  मधुबनी प्रखंड अंचल में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान एक यूट्यूबर (पत्रकार)और सीओ के बीच जमकर कहासुनी हो गई. आरोप है कि सवाल पूछे जाने पर सीओ नंदलाल राम नाराज हो गए और उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए कुर्सी उठाकर मारने दौड़ गए. हालांकि बाद में एसडीएम चांदनी कुमारी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो हुआ, लेकिन घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिविर में सवाल पूछने पर भड़के सीओ

जानकारी के अनुसार, मधुबनी अंचल में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान स्थानीय यूट्यूबर (पत्रकार) अजय सिंह चंदेल ने कुछ मुद्दों को लेकर सीओ से सवाल पूछना शुरू किया. बताया जा रहा है कि सवाल-जवाब के बीच दोनों के बीच बहस हो गई और माहौल अचानक गरमा गया. मौके पर मौजूद लोग भी इस घटनाक्रम को देखते रह गए.

सीओ साहब कुर्सी लेकर मारने दौड़े 

अजय सिंह चंदेल का आरोप है कि उनके सवालों से नाराज होकर सीओ नंदलाल राम ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. इतना ही नहीं, उन्होंने कुर्सी उठाकर मारने की भी कोशिश की. यह सब लोगों के सामने हुआ, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई. हालांकि इन आरोपों पर सीओ का पक्ष अभी सामने नहीं आया है.

वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई चर्चा

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. लोग वीडियो को शेयर कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रशासनिक अधिकारियों के व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. हालांकि वीडियो वायरल होने के बावजूद पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही साफ हो पाएगी

एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाया

मामले की जानकारी मिलने के बाद बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने दोनों पक्षों से बात कर विवाद को शांत कराया. बाद में उनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है. वहीं अजय सिंह चंदेल ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. अब लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ेंः जौनपुर का रब्बान साधु बन मांग रहा था भीख, असलियत खुली तो कान पकड़कर मांगने लगा माफी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhubani News, Madhubani CO Attack On Youtuber, CO Nandlal Ram, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com