विज्ञापन

जौनपुर का रब्बान साधु बन मांग रहा था भीख, असलियत खुली तो कान पकड़कर मांगने लगा माफी

बिहार के सीवान में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पुलिस के हवाले कर दिया, जो साधु के वेश में भीख मांग रहा था. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के रब्बान मोहम्मद के तौर पर हुई.

जौनपुर का रब्बान साधु बन मांग रहा था भीख, असलियत खुली तो कान पकड़कर मांगने लगा माफी
Siwan Fake Sadhu News
NDTV

 Siwan Fake Sadhu News: बिहार के सीवान जिले से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां दरौली थाना इलाके के कुर्मी टोला गांव में रविवार की देर शाम साधु का वेश धारण कर भिक्षा मांग रहे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील अंतर्गत सरपताह थाना क्षेत्र के बिजैली गांव निवासी रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद के रूप में हुई है.  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर उससे गहन पूछताछ के लिए थाने ले आई.

 ग्रामीणों को हुआ शक, पूछताछ में खुली पोल

बता दें कि युवक साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूमते हुए भिक्षा मांग रहा था. इस दौरान उसकी गतिविधियां ग्रामीणों को संदिग्ध लगीं. ग्रामीणों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन उससे संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

जब ग्रामीणों ने उससे उसके नाम, पते और साधु बनने के संबंध में पूछताछ शुरू की, तो युवक घबरा गया. युवक लगातार अपने बयानों को बदल रहा था और कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। उसकी संदिग्ध हरकतों को देखते हुए ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना स्थानीय दरौली थाना पुलिस को दी.

उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

 सूचना मिलते ही दरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई. जहां पूछताछ और छानबीन में युवक की वास्तविक पहचान उजागर हुई. 

झोले से मिले दस्तावेज

वही जब युवक अपनी कुछ बता नहीं पा रहा था तो  ग्रामीणों और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उसके झोले की तलाशी ली गई. जिसमें साधु के कपड़े, एक सारंगी और पहचान पत्र बरामद हुए. जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिए. 

रब्बान मोहम्मद उर्फ ​​भगेलू के रुप में हुई पहचान

दरौली थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गांव वालों की लिखी हुई अर्जी के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है. युवक को हिरासत में ले लिया गया है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. उसके झोले से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान रब्बान मोहम्मद उर्फ ​​भगेलू  के तौर पर हुई है, जो जौनपुर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. 

जांच में जुटी पुलिस

यह पहचान सामने आने के बाद पुलिस उसके पहचान पत्र, घर और गांव में आने के मकसद की जांच कर रही है. साथ ही, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है.

रिपोर्ट- अभिषेक उपाध्याय
यह भी पढ़ें; 'घर खाली तो करना ही पड़ेगा' खुले मंच पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी राबड़ी देवी को चुनौती

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com