विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2024

बिहार : पेट्रोल टैंकर से कर रहे थे शराब की तस्करी, शराब व बियर की बोतलों से भरा ट्रक जब्त

मुजफ्फरपुर में हाजीपुर मार्ग पर सकरी सरैया से उत्पाद विभाग की टीम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर से विदेशी शराब व बीयर बरामद की है.

बिहार : पेट्रोल टैंकर से कर रहे थे शराब की तस्करी, शराब व बियर की बोतलों से भरा ट्रक जब्त
पेट्रोल टैंक से निकली शराब की बोतलें

बिहार में भले ही शराबबंदी लागू हो, लेकिन फिर भी गली-मोहल्ले में शराब बिकती देखी जा सकती है. दरअसल शराब बेचने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. कभी एम्बुलेंस में तो कभी ट्रक में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. अब तस्कर पेट्रोल टैंकर के अंदर छिपाकर शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा रहे हैं. मुजफ्फरपुर में तेल के टैंकर से भी धंधेबाज शराब की तस्करी करने लगे हैं.

पेट्रोल टैंक से शराब बरामद

मुजफ्फरपुर में हाजीपुर मार्ग पर सकरी सरैया से उत्पाद विभाग की टीम ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल टैंकर से विदेशी शराब व बीयर बरामद की है. उत्पाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार व जमादार सोनी महिवाल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई. हालांकि टैंकर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. टैंकर जब्त कर थाने ले जाया गया है. उत्पाद विभाग के अनुसार टैंकर को मुजफ्फरपुर में ही अनलोड किया जाना था.

टैंकर को किया गया जब्त

सहायक उत्पाद आयुक्त विजय शेखर दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेल के टैंकर में शराब की खेप छिपाकर लायी जा रही है. एक टीम गठित कर राम दयालु में नाकेबंदी कर दी.  इस बीच टैंकर तेजी से रामदयालु से हाजीपुर रोड में निकल गया. उत्पाद टीम ने उसका पीछा करना शुरू किया तो सकरी सरैया में चालक व धंधेबाज टैंकर को एनएच पर छोड़कर मौके से फरार हो गया.

जब्त शराब व बीयर अरुणाचल प्रदेश में बनी है. तेल टैंकर से 200 पेटी शराब जब्त किया है. कारोबारी की पहचान की जा रही है.तेल टैंकर से शराब लाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. उनके खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

लेखक के बारे में
img
प्रभाकर कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Liquor Seized From Petrol Tanker, Liquor In Petrol Tank
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com