तेज प्रताप यादव के साथ लालू प्रसाद यादव.
- बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशिल कुमार मोदी ने आरोप लगाया था
- तेजप्रताप यादव ने एक ऑटो शो रूम के लिए जमीं खरीदी
- उसके बाद बैंक से कर्ज लिया
पटना:
मेरा बेटा बेदाग हैं. यह क्लीनचिट, राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर दिया. पिछले दिनों, बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशिल कुमार मोदी ने आरोप लगाया था कि तेजप्रताप यादव ने एक ऑटो शो रूम के लिए जमीं खरीदी और उसके बाद बैंक से कर्ज लिया. लेकिन इस बात का जिक्र न ही उनके चुनावी शपथ-पत्र में हैं और न ही मंत्रियों की वार्षिक सम्पत्ति के ब्योरे में. हालांकि इस आरोप पर काफी दिनों से न ही तेजप्रताप यादव ने कोई प्रतिक्रिया दी थी और न ही लालू प्रसाद यादव ने.
रविवार को तेज प्रताप यादव के जन्मदिन के अवसर पर मीडिया से मुखातिब लालू ने न केवल उन्हें बेदाग बताया बल्कि यहां तक कह डाला कि तेजप्रताप बिलकुल धार्मिक विचार का है, सहज हैं. एकदम फूल जैसे लड़के हैं. बेदाग लड़के हैं और लालू यादव ने दावा भी किया कि इन लोग को बराबर सीख देते रहते हैं.
इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के बिहार इकाई के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वी द्वारा गीता तेजप्रताप को भेंट की गई. लालू यादव ने इस पर कहा कि तेजप्रताप कृष्णभक्त हैं और वृन्दावन, मथुरा सब जगह गए हैं. इसके लिये गीता में उनकी रुचि के मद्देनजर गीता की एक कॉपी भेंट दी गई है. हालांकि लालू यादव ने ये भी दावा किया कि अब तेजप्रताप कृष्ण के अलावा साईं बाबा की भी आराधना करते हैं. वहीं राबड़ी देवी का कहना था कि बिहार की जनता ने आशीर्वाद दिया है इसलिए दो-दो मंत्रालय का भार आज तेजप्रताप यादव को मिला है.
लालू यादव के क्लीनचिट के बावजूद उनके समर्थक भी मानते हैं कि जब तक मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों का सिलसिलेवार ढंग से जवाब नहीं दिया जाता लालू यादव के कुछ भी कहने का कोई मतलब नहीं. हालांकि पार्टी प्रवक्ता अब सुशील मोदी पर उनकी सम्पत्ति को लेकर हमला करते हैं लेकिन अभी तक पार्टी द्वारा ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई जिससे लगे कि मोदी ने तेजप्रताप यादव की तरह अपनी सम्पत्ति का खुलासा सार्वजनिक रूप से नहीं किया था.
इस बीच, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, सोमवार को पटना पहुंच रहे हैं और ये उम्मीद की जा रही हैं कि रेलवे के होटल के बदले में लालू यादव को जमीं दिए जाने के मसले पर पहली बार वो अपनी प्रतिक्रिया देंगे. हालांकि रेलवे के अधिकारी कहते हैं कि होटल के टेंडर में कोई अनियमितता नहीं हुई लेकिन अगर उसी होटल के मालिक की जमीं लालू यादव को मिली हैं जिनके कार्यकाल में होटल दिया गया तब निश्चित रूप से सवाल उतना लीजिमी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Prasad Yadav, Tej Pratap Yadav, RJD, Sushil Modi