विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

लालू यादव की लगातार दूसरे दिन सीबीआई अदालत में पेशी

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश हुए.

लालू यादव की लगातार दूसरे दिन सीबीआई अदालत में पेशी
लालू यादव को सीबीआई के सामने तीसरे दिन भी पेश होना था, लेकिन निजी कराणों के चलते उन्हें छूट मिल गई
पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को सीबीआई की एक विशेष अदालत में पेश हुए. लालू के वकील ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को शनिवार को भी अदालत में पेश होना था, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट मिल गई. वह शिवपाल सिंह और एस.एस. प्रसाद की सीबीआई की दो अदालतों में पेश हुए जहां गवाहों के बयान दर्ज किए गए.

लालू चारा घोटाले के एक मामले में पहले ही दोषी ठहराए जा चुके हैं और अक्टूबर 2013 में उन्हें पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई थी. वह इस समय जमानत पर रिहा हैं.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू डोरंडा (रांची) कोषागार से 49 करोड़ रुपये, चाईबासा से 33.60 करोड़ रुपये और देवघर कोषागार से 95 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकालने से संबंधित चारा घोटाले के तीन मामलों में मुकदमों का सामना कर रहे हैं. यह घोटाला उस समय का है, जब 1990 के दशक में लालू बिहार सरकार का नेतृत्व कर रहे थे.




(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD Chief Lalu Prasad Yadav, Multi-crore Fodder Scam Case, Fodder Scam, Special CBI Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com