लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा घटाए जाने पर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा
- सुशील मोदी पर दिए गए बयान पर लालू यादव ने सफाई दी थी
- बिहार के तीन बड़े नेताओं की सुरक्षा में कटौती की गई है
- मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली गई है
पटना:
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा घटाए जाने पर केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी अगर सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगा तो ये सरासर गलत है. बिहार के बच्चों समेत सभी लोग मेरी रक्षा करेंगे.
लालू ने कहा, तेजप्रताप के फुफकारने भर से डर गए सुशील मोदी
लालू यादव ने सोमवार को साफ कहा कि तेजप्रताप यादव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को वो अप्रूव नहीं करते. लालू सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे. लालू ने कहा कि उन्होंने तेजप्रताप यादव को समझा दिया कि अभी तुम्हारा बाप जवान है ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, लेकिन लालू ने मीडिया के ऊपर इस बयान को चलाने के लिए कहा कि आप लोग बेवजह तूल दे रहे हैं.
बिहार: उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू से पूछा कि क्या आप भी डर गए?
लालू ने तेजप्रताप के बयान पर सफाई दी कि किसी भी बेटा को मालूम होगा कि उसके बाप के खिलाफ साजिश हो रही हैं तो उसका खून खोलेगा. निश्चित रूप से लालू को मालूम है कि तेजप्रताप के बयान से उनकी पार्टी को छवि और धूमिल हुई है लेकिन अपना बेटा होने के कारण वो उनके बयानों की निंदा नहीं करना चाहते.
इससे पूर्व सुशील मोदी पर दिए गए बयान पर लालू यादव ने सफाई दी थी कि मोदी का बेटा उनका भी बेटा है और वो निश्चिन्त रूप से शादी करे. उन्होंने ये भी कहा कि मोदी डरते हैं इसलिए उन्होंने तेजस्वी के फुफकारने पर शादी का वेन्यू बदल दिया.
आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से बिहार के तीन बड़े नेताओं समेत देश के कुल आठ वीआईपी की सुरक्षा में कटौती की गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जेड प्लस सुरक्षा वापस ली गई है. साथ ही उनकी सुरक्षा में तैनात एनएसजी को भी हटा लिया गया है. अब उनके पास जेड कैटेगरी की सुरक्षा होगी. वहीं एक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की भी जेड प्लस की सुरक्षा हटा दी गई है. अब वो जेड कैटेगरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे.
VIDEO: तेजप्रताप ने कहा, सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा
वहीं बिहार से राज्यसभा सांसद शरद यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री हरिभाई चौधरी, जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी, दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम ज़ैदी और पूर्व चीफ़ जस्टिस ऑफ़ इंडिया जस्टिस टीएस ठाकुर की भी सुरक्षा में कटौती की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lalu Prasad Yadav, Tejasvi Yadav, PM Modi, Patna, Bihar