विज्ञापन

नितिन नबीन से मिले खेसारी लाल यादव, सीएम सम्राट भी मौजूद; BJP में जाने के कयास पर क्या बोले?

पटना में नितिन नबीन के साथ खेसारी लाल यादव की मुलाकात के बाद राजनीतिक कयासबाजी शुरू हो गई है. इसके बाद खेसारी लाल यादव से बीजेपी में जाने को लेकर सवाल हुआ.

नितिन नबीन से मिले खेसारी लाल यादव, सीएम सम्राट भी मौजूद; BJP में जाने के कयास पर क्या बोले?
नितिन नबीन से मिले खेसारी लाल यादव

बिहार की राजनीति और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गलियारों में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की हालिया मुलाकातों को लेकर चर्चाएं तेज हैं. पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ खेसारी लाल की इस बैठक को आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है. खेसारी लाल यादव को आमतौर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का करीबी माना जाता रहा है. ऐसे में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ उनकी इस मुलाकात ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि क्या वे भविष्य में पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं.

मुलाकात के दौरान सीएम सम्राट भी मौजूद

दरअसल, खेसारी लाल यादव ने पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. इस दौरान वहां पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. नितिन नबीन के साथ मुलाकात के बाद जब खेसारी लाल यादव बाहर निकले तो मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार का एक बेटा पूरे हिंदुस्तान का नेतृत्व कर रहा है. यह हमारे लिए गौरव की बात है. मैं किसी पार्टी का नहीं, बल्कि एक कलाकार होने के नाते मुझे इस बात की खुशी है कि पूरे हिंदुस्तान के गौरव हैं, नवीन भैया. एक इंसान होने के नाते हम सबको बधाई देना चाहिए. अगर कोई बिहार का आदमी बड़े लेवल पर जाता है तो हम सबको उसके साथ रहना चाहिए. 

बीजेपी में जाने के कयास पर क्या बोले खेसारी

खेसारी ने आगे कहा कि आज भैया (नितिन नबीन) का बर्थडे था. पटना में ही था मैं तो इसीलिए इस शुभ अवसर पर आया और शुभकामना दिया. बीजेपी में जाने के सवाल पर खेसारी यादव ने कहा कि मैं किसी पार्टी में नहीं जा रहा हूं. मैं आरजेडी में था, हूं और आगे भी रहूंगा. बता दें कि बिहार और पूर्वांचल के चुनावी गणित में भोजपुरी कलाकारों का हमेशा से बड़ा प्रभाव रहा है.

बीजेपी ने पहले भी मनोज तिवारी, रवि किशन और पवन सिंह जैसे चेहरों के जरिए इस वर्ग को साधा है. खेसारी लाल यादव की युवाओं और जमीन से जुड़े वोटरों के बीच अच्छा पकड़ हैं, आने वाले समय में युपी का चुनाव भी है. ऐसे में अगले कुछ महीनों में बिहार में विधान परिषद के सीटों पर चुनाव होने को हैं. ऐसे में अगर भाजपा खेसारी को विधान परिषद का साध्य बना सकता है, लेकिन अभी इसको कोई पुष्टि नहीं हैं.

यह भी पढे़ं-

पटना की AI समिट में सीएम बोले- बिहार बनेगा विकसित राज्य, बाहर छात्रों ने किया जमकर हंगामा

आनंद मोहन की बगावत के बाद बैकफुट पर सरकार! बेटे चेतन को दी बड़ी जिम्मेदारी; अनंत सिंह की पत्नी को भी मिली जगह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Navin, Nitin Navin News, Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Nitin Navin Meeting, Bihar Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com