विज्ञापन

'मैं अकेली नहीं हूं, जिसे शादीशुदा से किया प्यार...', खेसारी लाल यादव संग रिलेशनशिप पर काजल राघवानी का चौंकाने वाला खुलासा

हाल के एक एपिसोड में काजल राघवानी ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया है कि वह कैसे शादीशुदा खेसारी लाल यादव से प्यार कर बैठीं. उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.

'मैं अकेली नहीं हूं, जिसे शादीशुदा से किया प्यार...', खेसारी लाल यादव संग रिलेशनशिप पर काजल राघवानी का चौंकाने वाला खुलासा
खेसारी लाल यादव संग रिलेशनशिप पर काजल राघवानी का चौंकाने वाला खुलासा
NDTV

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में नजर आ रही हैं. शो में वह गेम खेलने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जमकर खुलासे कर रही हैं. हाल के एक एपिसोड में काजल राघवानी ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया है कि वह कैसे शादीशुदा खेसारी लाल यादव से प्यार कर बैठीं. उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है.

क्या बोलीं काजल राघवानी

काजल ने बताया कि दोनों कई फिल्मों में साथ काम करते थे. काम के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे प्यार हो गया. उनका यह रिश्ता करीब पांच साल तक चला. साल 2024 में दोनों अलग हो गए. 

'राइज एंड फॉल' में साथी कंटेस्टेंट मनीष यादव से बातचीत के दौरान काजल ने कहा कि खेसारी के साथ काम करना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया. उन्होंने बताया, 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. कड़ी मेहनत कैसे करनी चाहिए, यह उन्होंने सिखाया. कभी शूटिंग का समय बढ़ जाए तो भी काम जारी रखना चाहिए, यह भी उन्हीं से सीखा.'

कैसे पड़े एक-दूसरे के प्यार में

जब मनीष ने पूछा कि एक शादीशुदा शख्स से प्यार कैसे हो गया, तो काजल ने साफ कहा कि वे अकेली ऐसी लड़की नहीं हैं जिनके साथ ऐसा हुआ हो. उन्होंने कहा, 'हालात ऐसे थे कि हम साथ काम करते थे. एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया. ऐसी कई महिलाएं हैं जिन्हें शादीशुदा मर्द से प्यार हो चुका है.'

मनीष ने आगे पूछा कि क्या खेसारी भी उनसे प्यार करते थे. इस पर काजल का जवाब था, 'क्या कोई सिर्फ टाइमपास के लिए पांच साल तक किसी के साथ रहेगा? उन्हें कभी कोई ऐसा नहीं मिलेगा जो उनसे उतना प्यार करे जितना मैं करती थी. वह मुझे जिंदगी भर याद रखेंगे. आज भी वह मुझे जरूर याद कर रहे होंगे.' आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव की शादी चंदा देवी से हुई है. उनके दो बच्चे भी हैं.

ये भी पढ़ें; न हीरो, न विलेन, फिर भी सुपरहिट हैं ये 7 वेब सीरीज, देखने में लगती है हर परिवार की कहानी, शामिल है घर, परिवार और मोहल्ला का किस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Kajal Raghwani Instagram, Kajal Raghwani Accuses Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani And Khesari Lal Yadav Dance Video, Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com