विज्ञापन

शिवराज सिंह चौहान, नितिन नवीन...CJP आंदोलन पर सुबह-सुबह भाजपा के दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी भी एक्टिव है. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है.

शिवराज सिंह चौहान और नितिन नवीन ने CJP के प्रदर्शन पर दिया बड़ा बयान
  • दिल्ली में आयोजित सीजेपी के प्रदर्शन पर बीजेपी के सीनियर नेताओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है.
  • बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदर्शन पर निशाना साधा है.
  • नितिन नवीन ने राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा है.
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. हालांकि उनके प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. इस बीच बीजेपी के सीनियर नेता भी इस मामले में एक्टिव है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा भारत के युवा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, 'INDI अलायंस' के सदस्यों और CJP के तथाकथित युवा नेतृत्व की भाषा को देख रहे हैं, वे इस भाषा को स्वीकार नहीं करेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मु्द्दे पर बड़ा बयान दिया है. यानि भाजपा भी इस मुद्दे पर पर पूरी तरह से एक्टिव है. 

नितिन नवीन का राहुल गांधी पर निशाना 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा 'पिछले 12 सालों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ा है, डर के माहौल से बाहर निकला है. आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की कोशिश हुई है. लेकिन फिर भी अर्बन नक्सल की सोच वाले कुछ लोग अभी भी जिंदा है, ये लोग ही देश में अस्थिरता का माहौल बनाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आपके इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे, भारत के युवा राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, 'INDI अलायंस' के सदस्यों  के साथ CJP के तथाकथित युवा नेतृत्व की भाषा को देख रहे हैं. भारत के युवा अपने देश की संस्कृति से जुड़े हुए हैं और भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इसलिए वह इनकी भाषा को स्वीकार नहीं करेंगे.'

भारत की 140 करोड़ जनता देख रही है: नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा'जिस तरह से आप देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं और देश के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं उसे भारत के 140 करोड़ नागरिक कभी स्वीकार नहीं करेंगे. आपको निश्चित रूप से इसके नतीजे भुगतने होंगे. मैं आज आपको साफ चेतावनी देता हूं जिन विदेशी ताकतों पर आप अपनी राजनीति के लिए निर्भर हैं और जिन ताकतों के साथ गठबंधन करके आप भारत को अस्थिर करना चाहते हैं, वे आपके नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी.'

जनता पीएम मोदी के साथ है: शिवराज सिंह चौहान 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस इंडिया ब्लॉक पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा 'कल हुए उपचुनावों में चाहे बंगाल हो, असम हो या पुडुचेरी, बीजेपी और एनडीए ने शानदार जीत हासिल की है. जनता के जनादेश ने यह साफ कर दिया है. लोग कह रहे हैं कि हमारा संकल्प एक विकसित भारत बनाना है और हम इसे पूरा करेंगे. हम इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और ऐसा करते रहेंगे. एक तरफ, जनता विकास और विकसित भारत के निर्माण के लिए पीएम मोदी के साथ खड़ी है. वहीं दूसरी तरफ विपक्ष निराश और हताश है. वे चुनावी मैदान में जीत नहीं सकते और न ही जनता का भरोसा जीत सकते हैं. नतीजतन वे सड़कों पर अराजकता फैलाने, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने, लोकतंत्र में विश्वास को खत्म करने की साजिश रचने और संविधान को तार-तार करने की कोशिश कर रहे हैं. विपक्ष यह अकेले नहीं कर रहा है, वे विदेशी ताकतों के समर्थन से ऐसा कर रहे हैं. हालांकि, जनता ने अपना रुख साफ कर दिया है. हम विकास और पीएम मोदी के साथ हैं.

'भारत में अराजकता फैलाने चाहते हैं'

शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर कहा 'दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर वे कहते हैं 'यह अराजकता पैदा करने और फैलाने की कोशिश है, विपक्ष की एक साजिश है. मैं उनके रवैये से हैरान हूं बाहरी लोगों के प्रति दया दिखाना और अपने ही लोगों पर अत्याचार करना. वे चाहते हैं कि हमारे देश में अराजकता फैले क्योंकि वे किसी और तरह से जीत नहीं सकते, वे सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं. उन्हें हमारे उद्यमियों की तरक्की से परेशानी है. राहुल गांधी विदेशियों का समर्थन करते हैं, यही कांग्रेस और विपक्ष का असली चरित्र बन गया है. यह देश को कमजोर करने की साजिश है.'

ये भी पढे़ंः दिल्ली में CJP प्रदर्शन से कांग्रेस ने बनाई दूरी, आज कहां रहेंगे राहुल गांधी; AAP समेत इन दलों का समर्थन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Jantar Mantar Protest, Shivraj Singh Chouhan, Nitin Navin, Delhi Jantar Mantar Protests, Jantar Mantar Protest Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com