बिहार में बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आंनद मोहन की नाराजगी के बाद अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने JDU विधायक और आनंद मोहन के बेटे को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का सदस्य बनाया है. दरअसल सम्राट सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन किया है. इस समिति का उपाध्यक्ष भजापा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को बनाया गया है. दोनों को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है.
समिति के अध्यक्ष होंगे सीएम सम्राट चौधरी
राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे. वहीं, इसका कार्यकारी अध्यक्ष डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को बनाया गया है. इस समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अतिरिक्त 12 सदस्य बनाए गए हैं. इनमें विधायक चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरव का नाम हैं.
अनंत सिंह की पत्नी को भी समिति में मिली जगह
इसके अलावा, मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया है. वहीं, ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता और चंदन कुमार सिंह को समिति में बतौर सदस्य शामिल किया गया है. राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्यों को उप मंत्री का दर्जा दिया जाता है.
बता दें कि जेडीयू के पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सम्राट चौधरी सरकार में बेटे चेतन आनंद को मंत्री न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 'जेडीयू में जो थैली देगा, वही मंत्री बनेगा. पूर्व सांसद ने बिहार के सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम में कहा था कि नीतीश कुमार की मजबूरी का फायदा उठाकर थैली की राजनीति हो रही है. कार्यक्रम के दौरान आनंद मोहन ने कहा कि जिस कठिन दौर से जनता दल (यू) को बनाने से लेकर यहां लाने तक नीतीश कुमार ने साथ दिया, लेकिन आज आप जाकर देखें कि उनको जिंदा दफन कर दिया गया. कहीं पर भी नीतीश कुमार का चेहरा नहीं है.
यह भी पढे़ं-
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर चुनाव, NDA में बंटवारे पर मंथन; निशांत-दीपक की एंट्री तय
1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर छात्रों को ड्रेस देने तक... CM सम्राट चौधरी ने लिए कई बड़े फैसले
पहली बार अपना CM बनने के बाद भाजपा ने तैयार किया प्लान, 'महाप्रशिक्षण अभियान' से क्या हासिल होगा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं