विज्ञापन

Katihar Road Accident: देवघर से पूजा कर लौट रहे थे, कटिहार में बस-ट्रक-पिकअप की टक्कर में पूर्णिया के 10 लोगों की मौत

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले में बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में एनएच 31 पर स्थित बनगढ़ा चौक पर हुई है.

Katihar Road Accident: देवघर से पूजा कर लौट रहे थे, कटिहार में बस-ट्रक-पिकअप की टक्कर में पूर्णिया के 10 लोगों की मौत
कटिहार में एनएच 31 पर बड़ा हादसा.
  • बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में एनएच 31 पर बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में दस लोगों की मौत हुई.
  • इस भीषण हादसे में पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए और बस का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया.
  • स्थानीय पुलिस ने बताया कि 25 घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कटिहार:

Katihar Road Accident: बिहार के कटिहार जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां बस, ट्रक और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण है कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद सड़क पर लोगों के शव बिखड़े पड़े थे. शुरुआत में इस हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इसमें कुछ की स्थिति गंभीर है. ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. 

झारखंड के देवघर से पूजा कर लौट रहे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोढ़ा थाना क्षेत्र के एनएच -31बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुआ. हादसे में जान गंवाने लोगों के एक परिचित ने बताया कि पूर्णिया के शोभा से 25 लोग देवघर गए थे, जहां से लौटते समय कटिहार के गेडाबाड़ी के पास यह हादसा हुआ. इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए. 

बस ड्राइवर के नशे में होने की लोग कर रहे चर्चा

स्थानीय लोगों के माने तो आदिवासी समुदाय के लोग झारखंड से धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर बस आकर पिकअप में सीधे टक्कर मार दिया, जिससे यह घटना हुई है, लोग बस ड्राइवर शराब के नशे में होने की भी बात बता रहे हैं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं.
 

सीएम नीतीश ने कटिहार हादसे पर जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

कटिहार हादसे पर सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और मैं इससे मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुये लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है.

कटिहार के कोढ़ा में एनएच 31 पर हुआ हादसा

यह हादसा कटिहार के कोढ़ा प्रखंड में एनएच 31 पर स्थित बनगढ़ा चौक पर हुई है. इस हादसे के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर बहुत अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और कटिहार के बड़े नेता तारकिशोर प्रसाद ने एक एक्स पोस्ट में इस हादसे की जानकारी देते हुए दुख जताया है. 

हादसे के बारे में पुलिस द्वारा जारी किया गया तत्काल प्रेस नोट.

हादसे के बारे में पुलिस द्वारा जारी किया गया तत्काल प्रेस नोट.

पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर ने जताया शोक

तारकिशोर प्रसाद ने एक्स पर लिखा- कटिहार के कोढा प्रखंड स्थित बसगढा चौक स्थित एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मृत्यु होने की खबर मिल रही है. पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं अर्पित करता हूं. स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं. सभी से आग्रह है कि ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें, व्यर्थ की जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है.

हादसे के बारे में पूर्व डिप्टी सीएम का एक्स पोस्ट.

हादसे के बारे में पूर्व डिप्टी सीएम का एक्स पोस्ट.

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरें-

घटनास्थल पर राहत-बचाव के लिए जुटे जवान.

घटनास्थल पर राहत-बचाव के लिए जुटे जवान.

घायलों को नजदीकी अस्पताल में किया गया भर्ती

हादसे की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम कटिहार में एक बस, एक ट्रक और एक पिकअप वैन की टक्कर में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. कटिहार SP शिखर चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि यह दुर्घटना कटिहार के कोढ़ा ब्लॉक में NH-31 पर हुई. घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है. SP ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

तेजस्वी ने भी कटिहार हादसे पर जताई संवेदना

वहीं इस हादसे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लिखा कि कटिहार में बस और पिकअप में टक्कर से हुई भीषण सड़क दुर्घटना की सूचना दुःखद और पीड़ादायक है. इस भयावह हादसे में 10 लोगों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है. शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा पीड़ित परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें. शासन-प्रशासन पीड़ित परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता तथा अविलंब घायलों के बेहतर उपचार का प्रबंध करें. 


यह भी पढ़ें - कटिहार में युवक की मौत पर भड़की भीड़ का पुलिस पर हमला, राइफल छीनी, कहा- बिहारी का पॉवर देख लीजिए

लेखक के बारे में
img
Shyam kumar ram
Stringer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katihar Road Accident, Road Accident, Road Accident In Katihar, Katihar News, Katihar Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com