विज्ञापन

कटिहार में युवक की मौत पर भड़की भीड़ का पुलिस पर हमला, राइफल छीनी, कहा- बिहारी का पॉवर देख लीजिए

Katihar News : वायरल हो रहे सनसनीखेज वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीले रंग की शर्ट पहने एक युवक पुलिस की राइफल को अपने हाथों से मजबूती से दबाए हुए बेखौफ आगे बढ़ रहा है.

कटिहार में युवक की मौत पर भड़की भीड़ का पुलिस पर हमला, राइफल छीनी, कहा- बिहारी का पॉवर देख लीजिए
  • बिहार के कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद इलाके में भारी उग्रता और हिंसा फैल गई है.
  • उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला किया और एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया.
  • फलका थाना प्रभारी और जांच अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, मामले की जांच जारी है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार के कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद जनाक्रोश ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा है. घटना के बाद इलाके में हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया और एक पुलिसकर्मी की राइफल तक छीन ली. देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी ने बड़ी कार्रवाई की है; फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और जांच अधिकारी कुंदन पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. ग्रामीणों ने फलका बाजार को पूरी तरह बंद कराकर बीच सड़क पर आगजनी और जोरदार प्रदर्शन किया. हालात तब और बिगड़ गए जब मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया.

Latest and Breaking News on NDTV

उग्र ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. इस हिंसक झड़प के दौरान भीड़ ने एक पुलिसकर्मी की राइफल भी छीन ली. इस पूरी घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

राइफल के साथ युवक का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस सनसनीखेज वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नीले रंग की शर्ट पहने एक युवक पुलिस की राइफल को अपने हाथों से मजबूती से दबाए हुए बेखौफ आगे बढ़ रहा है. घटना के दौरान मौके पर मौजूद भीड़ का आक्रोश चरम पर था. वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है—'ई बिहारी के पॉवर देखें...'

परिजनों का आरोप है कि जिस व्यक्ति की बाइक चोरी हुई थी, उसने पहचान के दौरान राकेश को नहीं पहचाना, इसके बावजूद पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा. आरोप है कि थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई. पुलिस ने परिजनों को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा.

डीएसपी ने क्या बताया?

डीएसपी रंजन सिंह ने बताया कि राकेश यादव थाने में सुसाइड कर लिया, इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर फलका थाना प्रभारी रवि कुमार राय और इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर कुंदन पटेल को सस्पेंड कर दिया है और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें :  उत्तराखंड के कॉलेज में क्यों बना 'भूत का मंदिर', आखिर क्या है इस कहानी की सच्चाई?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com