विज्ञापन

बिहार में 3500 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी, कंटेनर में तहखाना बनाकर छिपाई थी बोतलें

यूपी की ओर से आ रहे कई ट्रकों की जांच की गई तो एक ट्रक में बॉक्स बनाकर शराब की बोतलें छिपाईं गईं थीं. गिरफ्तार चालक राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है. शराब जब्त कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है. 

बिहार में 3500 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी, कंटेनर में तहखाना बनाकर छिपाई थी बोतलें
बिहार के कैमूर में 3500 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी

बिहार में शराबबंदी के बावजूद आए दिन शराब पकड़ी जा रही है. प्रदेशभर से शराब तस्करी के लिए नए-नए हथकंड सामने आ रहे हैं. बुधवार को जिस समय लोक भवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था. उसी दौरान कैमूर जिले के दुर्गावती में पुलिस ने कंटेनर ट्रक के भीतर बने तहखाना से करीब 35 लाख रुपए की 3500 लीटर शराब जब्त किया. पुलिस ने कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.  

शराब लदा कंटेनर जब्त

प्रदेश में साल 2016 से शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब तस्कर नई-नई तरकीब लगाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं. इधर पुलिस तू डाल डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर शराब माफिया और तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. बुधवार को दुर्गावती थाने की पुलिस ने शराब लदे एक कंटेनर ट्रकों को जब्त किया.

ट्रक से बरामद शराब की कीमत 35 लाख से ऊपर की बताई जा रही है. पुलिस ने चालक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एनएच-19 जीटी रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान यूपी की ओर से आ रहे कई ट्रकों की जांच की गई, जिसमें एक ट्रक में बॉक्स बनाकर शराब छुपाकर रखी गई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

जोधपुर का रहने वाला है कंटेनर चालक

दुर्गावती पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर कर्मनाशा पावर ग्रिड के पास की. पुलिस ने कंटेनर के तहखाने से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की और चालक को भी गिरफ्तार किया है.

दुर्गावती थाना प्रभारी गिरीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कर्मनाशा पावर ग्रिड के समीप दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर जांच को लेकर एक कंटेनर को रोका गया. तलाशी लेने पर कंटेनर में बने तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है. शुरुआती जांच में पता चला कि चालक विनोद जोधपुर का रहने वाला है. शराब जब्त कर कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है. 

यह भी पढे़ं-

बिहार को मिला नया मुख्यमंत्री, क्या 10 साल बाद खत्म होगी शराबबंदी?

शराबबंदी को लेकर क्या सोचते हैं बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी? समझिए पूरी बात

सम्राट के आते ही शराबबंदी पर चर्चा शुरू, बाहुबली नेता ने कहा-मिलकर शराब पर बैन हटाने की मांग करेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Liquor Seized, 3500 Liters Liquor Seized In Kaimur, Kaimur News, Kaimur Liquor News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com