विज्ञापन

शराबबंदी को लेकर क्या सोचते हैं बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी? समझिए पूरी बात

कल सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम पद की शपथ लेंगे. सीएम बनने के बाद क्या वो शराब बंदी कानून में कोई फैसला लेंगे, ये देखना होगा.

शराबबंदी को लेकर क्या सोचते हैं बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी? समझिए पूरी बात
  • बिहार में दो दशक बाद नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद समाप्त हो रहा है और सम्राट चौधरी नया मुख्यमंत्री बनेंगे
  • सम्राट चौधरी ने शराब बंदी को नीतीश कुमार का ऐतिहासिक और साहसिक फैसला बताते हुए उसकी सराहना की है
  • उन्होंने माना कि शराब बंदी से बिहार को हर साल लगभग तीस हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है

बिहार में आज राजनीति की नई इबारत लिखी जा रही है. दो दशक बाद नीतीश राज का अंत हो रहा है. इसी के बाद बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है. बीजेपी ने विधायक दल की बैठक में सीएम चेहरे के लिए सम्राट चौधरी को चुना है. सम्राट चौधरी कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन बाबू के नाम से जाना जाता है. उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनकी चर्चा पूरे देश में होती है. इसी में से एक है 'शराब बंदी'. अब सवाल यह है कि बिहार ने होने वाले नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शराब बंदी पर क्या सोचते हैं?

शराब बंदी को लेकर क्या है सम्राट चौधरी का रुख?

आपको बता दें कि सम्राट चौधरी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर संतुलित रुख अपनाया है. हालांकि उन्होंने इसे एक ओर नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला बताया है, तो दूसरी ओर इससे होने वाले राजस्व नुकसान और चुनौतियों पर भी चर्चा भी की है. पिछले महीने सम्राट चौधरी ने कहा था कि शराबबंदी नीतीश कुमार के जीवन का सबसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसला है. उन्होंने इस बात की सराहना की कि भारी आर्थिक नुकसान के बावजूद राज्य सरकार ने सामाजिक सुधार के लिए यह कड़ा कदम उठाया.

लेकिन इसी दौरान सम्राट चौधरी ने यह भी माना था कि शराबबंदी के कारण बिहार को हर साल लगभग 28,000 से 30,000 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा था कि यह नुकसान उस राज्य के लिए बहुत बड़ा है जिसका अपना कुल राजस्व ही 70,000 करोड़ रुपये से कम है. ऐसे में सम्राट चौधरी का शराब बंदी को लेकर मिला-जुला रुझान रहा है.

यह भी पढ़ें: VIDEO: नीतीश ने पहनाई माला, तो सम्राट ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद,चुने गए NDA विधायक दल के नेता

नीतीश के रास्ते पर चलेंगे या फिर बदलेंगे फैसला?

हालांकि अब सम्राट चौधरी के कंधों पर पूरे राज्य की जिम्मेदारी होगी. उन्होंने लंबे समय तक नीतीश कुमार के सहयोगी के रूप में काम किया है. कहा यह भी जा रहा है कि उनके मुख्यमंत्री चुने जाने पर नीतीश कुमार ने भी सहमति दी थी. नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट ने उनके पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा कि  पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा. आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है.

कल सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वो शराब बंदी के कानून को बिहार में जारी रखते हैं और नीतीश के रास्ते पर चलते हैं. या फिर राज्य के राजस्व बढ़ाने के लिए इसमें कुछ रियायतें देते हैं.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले सम्राट चौधरी, पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल लेंगे CM पद की शपथ

लेखक के बारे में
img
अनुभव शाक्य
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samrat Chaoudhary, Samrat Chaoudhary New CM, Samrat Chaudhary Bihar Cm, Samrat Chaudhary BIhar, Samrat Chaudhary Family
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com