विज्ञापन

सम्राट के आते ही शराबबंदी पर चर्चा शुरू, बाहुबली नेता ने कहा-मिलकर शराब पर बैन हटाने की मांग करेंगे

Anant Singh On Bihar Liquor Ban: शराबबंदी पर लगी रोक हटाने को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से बात करेंगे. हालांकि जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने इस शराब पर लगा बैन या कहें शराबबंदी के कानून को छेड़ने से मना कर दिया है.

सम्राट के आते ही शराबबंदी पर चर्चा शुरू, बाहुबली नेता ने कहा-मिलकर शराब पर बैन हटाने की मांग करेंगे
bihar liquor ban news
  • बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह कुछ ही देर में पूरा होने वाला है
  • मोकामा विधायक अनंत सिंह ने शराबबंदी हटाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बातचीत करने की बात कही है
  • जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने शराबबंदी कानून को छेड़ने से साफ मना किया है और इसे बरकरार रखने का संकेत दिया है
पटना:

बिहार में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह कुछ देर में पूरा हो जाएगा,इसके साथ ही प्रदेश में सम्राट युग की शुरुआत हो जाएगी. सीएम सम्राट के साथ उनके दो डिप्टी सीएम विजय चौधरी और विजेंद्र यादव भी होंगे. नई सरकार के गठन के बाद एक सवाल जो सबसे ज्यादा पूछा जा रहा है,वो ये कि क्या सम्राट चौधरी सरकार में शराब पर लगा बैन हट जाएगा? क्योंकि शराबबंदी हटाने के स्वर अब सरकार के अंदर से ही उठने लगे हैं. मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नए सीएम के ऐलान के बाद शराबबंदी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात करने की बात कही है.

शराबबंदी पर करेंगे सीएम सम्राट से बात 

शराबबंदी पर लगी रोक हटाने को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से बात करेंगे. हालांकि जदयू के शीर्ष नेतृत्व ने इस शराब पर लगा बैन या कहें शराबबंदी के कानून को छेड़ने से मना कर दिया है. अनंत सिंह ने सीधे कहा कि शराब चालू होना चाहिए. अभी जो सूखा नशा(निशा-पानी) चल रहा है, वह ज्यादा खतरनाक हो चुका है. उन्होंने आगे कहा कि शराबबंदी पर पुनर्विचार जरूरी है.

निशांत कुमार पर भी बोले अनंत सिंह 

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार की नई सम्राट सरकार में शामिल करने को लेकर उन्होंने कहा कि हां उन्हें शामिल होना चाहिए. पूछा गया कि पर वो तो नहीं मान रहे हैं तो कैसे आएंगे? तो अनंत सिंह ने कहा कि वो बच्चे हैं,उन्हें समझाया जाएगा और वो सरकार में जरूर आएंगे.नीतीश कुमार के  सीएम न रहने के सवाल पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा कि उनका आशीर्वाद मिलता रहेगा लेकिन हम अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे, नीतीश ही मालिक रहेंगे और सब उन्हीं के अनुसार होगा. 

यह भी पढ़ें-  मंडल-कमंडल और लड़ाकू अंदाज... बिहार में BJP के वो 8 एक्स फैक्टर, बिना सरप्राइज सम्राट चौधरी पर ही क्यों लगाया दांव

यह भी पढ़ें- बिहार में सम्राट चौधरी की शपथ आज, जानिए कौन-कौन बन रहा है मंत्री
 

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Liquor Ban, Bihar Liquor Ban News, Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com