विज्ञापन
This Article is From May 02, 2018

जहानाबाद छेड़छाड़ मामला: पुलिस ने चार और नाबालिगों को गिरफ्तार किया

बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने चार और नाबालिगों को पकड़ा है. पिछले हफ्ते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

जहानाबाद छेड़छाड़ मामला: पुलिस ने चार और नाबालिगों को गिरफ्तार किया
बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ मामलेे में चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है
  • इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था
  • इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या आठ हो गई है
  • इस वीडियो में पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं
पटना: बिहार के जहानाबाद में एक लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने चार और नाबालिगों को पकड़ा है. पिछले हफ्ते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. पुलिस ने बताया कि इसी के साथ इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या आठ हो गई है.

यह भी पढ़ें : इंदौर में कथित रूप से मॉडल की स्कर्ट खींचने के मामले में दो गिरफ्तार

जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि भरथुआ गांव के एक नाबालिग समेत चार अन्य निवासियों को पकड़ने के एक बाद इन चार नाबालिगों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि यह गांव काको थानाक्षेत्र के अंतर्गत आता है. घटना पिछले शनिवार को तब सामने आई जब एक आरोपी द्वारा शूट की गई वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी.

VIDEO: बिहार के जहानाबाद में छेड़छाड़ का वीडियो वायरल


इस वीडियो में पांच-छह लड़के एक लड़की को घेरकर उससे छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं और उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं. लड़की के लाख चिल्लाने के बाद भी लड़के उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं, मगर कोई उसकी मदद नहीं कर रहा है. लड़की मनचलों से उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है. वह लाचार बेबस होकर अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें : कठुआ रेप केस के आरोपी ने जुर्म कबूला, बताया - क्यों की थी बच्ची की हत्या

वीडियो में आरोपी लड़की को गालियां देते और हंसते देखे जा रहे हैं. कुछ लड़के इस घटना का वीडियो बना रहे हैं. लाचार लड़की किसी तरह उन हमलावरों के जूझ रही है और बचने की कोशिश कर रही है. ये आरोपी उसके कपड़े उतारने की कोशिश कर रहे हैं. लड़की उससे बचने की कोशिश कर रही है. कोई भी उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है. यहां तक कि जिसने यह वीडियो बनाया है, वह भी इसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है.

पुलिस ने पहली जांच रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस घर-घर जाकर छानबीन कर रही है और बाकी हमलावरों की पहचान के लिए गांव वालों और पड़ोसियों से बात कर रही है. बता दें कि अभी हाल ही में एक अध्यादेश को मंजूरी मिली है कि 12 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ रेप पर फांसी की सजा होगी. 

यह भी पढ़ें : कन्नौज में महिला से कथित यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल, जांच शुरू

पुलिस ने बताया कि अधिकतर हमलावर नाबालिग ही दिख रहे हैं. इनमें से किसी का एक मोटरसाइकिल भी है, जो इस वीडियो में दिख रहा है. इसी से पुलिस को सुराग मिले हैं. पुलिस ने बताया कि जिस मोबाइल से वीडियो शूट किया गया है, उसे बरामद कर लिया गया है. 

VIDEO: युवा क्रांति: बलात्कार के खिलाफ युवाओं का नजरिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jehanabad Molestation, Jehanabad, Harassing, Girl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com