विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2019

जनता दल यूनाईटेड राज्यसभा में नागरिक संशोधन बिल का करेगी विरोध

त्यागी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ गुवाहाटी का दौरा करेंगे जहां असम गण परिषद, AASU के साथ विचार विमर्श कर उनके आंदोलन को समर्थन करने के अलावा भविष्य की रननीति तैयार करेंगे.

जनता दल यूनाईटेड राज्यसभा में नागरिक संशोधन बिल का करेगी विरोध
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
पटना:

जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नजरंदाज करते हुए केंद्र में भाजपा सरकार ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पारित कराया. इसके बाद अब राज्यसभा में पार्टी ने इसका विरोध और इसके ख़िलाफ़ वोट करने का फ़ैसला किया है. ये घोषणा रविवार को पटना में पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने की. त्यागी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ गुवाहाटी का दौरा करेंगे जहां असम गण परिषद, AASU के साथ विचार विमर्श कर उनके आंदोलन को समर्थन करने के अलावा भविष्य की रननीति तैयार करेंगे. हालांकि केसी त्यागी ने नागरिकता संशोधन बिल के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर ये आरोप लगाया कि वह पर्दे के पीछे से बीजेपी का समर्थन कर रही है नहीं तो लोकसभा में इस मुद्दे पर वो बहिष्कार नहीं करती.

त्यागी ने कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे पर अपना स्टैंड साफ़ करने के लिए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक होगी जिसमें लोकसभा चुनाव से संबंधित सारे फ़ैसले लिए जाएंगे. आगामी लोकसभा चुनाव में जिन 70 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी उसके संबंध में केसी त्यागी का कहना था कि रविवार की बैठक में यह फ़ैसला लिया गया कि पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता जिनमें राज्य पार्टी के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, मंत्री ललन सिंह और विजेंद्र यादव उम्मीदवारों के चयन के संबंध में फ़ैसला लेंगे.

रविवार को ही बैठक में नागरिकता संशोधन के संबंध में जो फ़ैसला लिया गया उससे साफ़ है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बार-बार हस्तक्षेप करने के बाद भी BJP ने उनकी एक नहीं सुनी और अपने एजेंडा पर क़ायम रहे जिसके बाद पार्टी ने तय किया कि अब राज्यसभा में इस बिल के आने के पहले पार्टी का स्टैंड साफ़ कर लिया जाएगा.

VIDEO: नागरिकता संशोधन बिल: राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में रखा पक्ष

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU, Citizenship Amendment Bill, Rajya Sabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com