विज्ञापन

बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने को AK 47 से की गई थी फायरिंग, जवान सस्पेंड

बिहार के सीवान में छात्रों पर एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. नेता विपक्ष तेजस्वी ने भी सरकार पर हमला बोला है.

बिहार: प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने को  AK 47 से की गई थी फायरिंग, जवान सस्पेंड
बिहार के सीवान में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था.
NDTV
सीवान:

पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग करने वाला जवान सस्पेंड कर दिया गया है. मामला बिहार के सीवान का है. जहां बीते दिनों प्रदर्शनकारियों पर एके-47 से फायरिंग की गई थी. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. सीवान में जिस दिन ये घटना हुई उस दिन गोली लगने से तीन प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है. अब पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि एके-47 से फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया गया है. मालूम हो कि AK-47 से फायरिंग करते वायरल वीडियो पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए थे.

सीवान में प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 3 छात्रों को गोली लगी थी. पुलिस मान रही है कि इनमें से एक छात्र को पुलिस की गोली लगी थी. 2 छात्रों को कैसे गोली लगी, इसकी जांच की जाएगी. हालांकि परिजनों का आरोप है कि उन्हें भी पुलिस की गोली लगी है.

तेजस्वी ने वीडियो जारी कर उठाए थे सवाल

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सीवान जिले में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने गोली चलाई. उन्होंने इस घटना के लिये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की निंदा की. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर कथित घटना का एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “सीवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर एके-47 से सीधे गोलीबारी की. जब कोई अपराधी... मुख्यमंत्री बन जाता है तो पुलिस निर्दोष छात्रों पर गोलियां चलाती है....


तेजस्वी ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि सिवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी के हाथ में AK-47 राइफल दिख रही है और उसी से छात्रों पर गोली चलाई गई. पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सिर्फ आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग किया गया. तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए मांग की है कि गिरफ्तार छात्रों पर से सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो RJD बड़ा आंदोलन करेगी.

यह भी पढ़ें - क्‍या सच में हुई AK-47 से छात्रों पर फायरिंग! तेजस्वी यादव ने दी बड़े आंदोलन की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paper Leak Protest, Protest Against Paper Leak, Siwan Police, Bihar Student Protest, Ak 47 Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com