क्‍या सच में हुई AK-47 से छात्रों पर फायरिंग! तेजस्वी यादव ने दी बड़े आंदोलन की धमकी

  • 8:18
  • प्रकाशित: जुलाई 26, 2026

बिहार में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन ने सियासी तूफान ला दिया. सबसे ज्यादा बवाल सिवान में हुआ, जहां RJD नेता तेजस्वी यादव ने पुलिस पर AK-47 से फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है. तेजस्वी ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि सिवान में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी के हाथ में AK-47 राइफल दिख रही है और उसी से छात्रों पर गोली चलाई गई. पुलिस ने इन आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सिर्फ आंसू गैस और हल्का बल प्रयोग किया गया. वीडियो में फायरिंग साफ नहीं दिख रही, इसलिए अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए मांग की है कि गिरफ्तार छात्रों पर से सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें तुरंत रिहा किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी गई तो RJD बड़ा आंदोलन करेगी.

संबंधित वीडियो