विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2019

बिहार में बीजेपी के सत्ता में सहयोगी बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ीं : तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार की आलोचना की, कहा- उनका ध्यान प्रशासन और सुशासन पर नहीं बल्कि सीट शेयरिंग पर ज़्यादा

बिहार में बीजेपी के सत्ता में सहयोगी बनने के बाद से मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ीं : तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव ने बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं को लेकर बीजेपी पर आरोप लगाए हैं.
  • पूर्व विधायक राजू सिंह को लेकर कहा- सत्ता के संरक्षण में पले लोग
  • पूछा- उद्योगपति गुंजन खेमका की हत्या के आरोपी क्यों नहीं पकड़े गए
  • बिहार में पिछले एक हफ्ते के दौरान मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं हुईं
पटना:

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब से बिहार की सत्ता में बीजेपी आई है, यहां मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं. बिहार में पिछले एक हफ्ते के दौरान मॉब लिंचिंग की दो घटनाएं हुई हैं.

इन घटनाओं पर विपक्षी पार्टी आरजेडी का मानना है कि जब से बीजेपी सत्ता में सहयोगी बनी तब से ऐसी घटनाएं शुरू हो गई हैं. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को कहा कि यह काफी बड़ा मुद्दा है और इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार है. तेजस्वी ने कहा कि जिस राज्य के पुलिस महानिदेशक यह कह रहे हों कि पुलिस अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते, जहां थाने की बोली लगाई जाती हो, और वहां प्रशासन अगर हाथ पर हाथ धरे बैठा रहे तो इसमें कौन से आश्चर्य की बात है.

अपनी पार्टी के लिए 'सिरदर्द' बनते जा रहे हैं तेजप्रताप यादव? नए साल में बढ़ाई राजद की एक और परेशानी

तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी आलोचना की और कहा कि उनका ध्यान प्रशासन और सुशासन पर नहीं बल्कि सीट शेयरिंग पर ज़्यादा है. इसका खामियाजा राज्य की जनता को उठाना पड़ रहा है.

VIDEO : बिहार में भीड़ ने वृद्ध की हत्या की

दिल्ली में हत्या के एक मामले में बीजेपी नेता और जनता दल यूनाइटेड के पूर्व विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी पर तेजस्वी ने कहा कि ये सब सत्ता के संरक्षण में पले लोग हैं. तेजस्वी ने पूछा कि पिछले दिनों हाजीपुर में उद्योगपति गुंजन खेमका की हत्या हुई थी, उसके हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर क्यों हैं, जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया था कि पाताल से भी अपराधियों को उनकी पुलिस ढूंढ कर लाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com