विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

हिजाब विवाद : नुसरत परवीन नौकरी ज्वाइन करेगी या नहीं? प्रिंसिपल ने NDTV को दी जानकारी

Hijab controversy : हिजाब प्रकरण के बाद नुसरत प्रवीण की नौकरी नहीं ज्वाइन करने की खबर थी. लेकिन अब इसको लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

हिजाब विवाद :  नुसरत परवीन नौकरी ज्वाइन करेगी या नहीं? प्रिंसिपल ने NDTV को दी जानकारी
पटना:

बिहार के CM नीतीश कुमार की ओर से एक सार्वजनिक कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक नुसरत परवीन का हिजाब खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद, यह चर्चा तेज थी कि वह अपमानित महसूस कर रही हैं और नौकरी ज्वाइन नहीं करेंगी. हालांकि, इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है. राजकीय तिब्बी कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य (प्रिंसिपल) मो. महफूजर रहमान ने मीडिया को जानकारी दी है कि नुसरत परवीन कल, यानी 20 दिसंबर 2025 को अपनी नौकरी ज्वाइन करेंगी.

Hijab controversy: नुसरत की दोस्त ने क्या खुलासा किया? 

नुसरत प्रवीण ने गवर्नमेंट तिब्बी कॉलेज से पढ़ाई की है. वहां के प्रिंसिपल मो. महफूज़र रहमान ने NDTV को दी जानकारी. उन्होंने कहा कि नुसरत प्ररवीन कल अपनी नौकरी ज्वाइन करेगी. हिजाब प्रकरण के बाद नौकरी न ज्वाइन करने की चर्चा हो रही थी. बिल्किश प्ररवीन जो नुसरत की दोस्त है. उनसे तिब्बी कॉलेज के प्राचार्य ने बात की है. उन्होंने कहा कि कल 20 दिसंबर को नुसरत डॉक्टर की नौकरी ज्वाइन करेंगी. 20 दिसंबर को सुबह 10 से 11 बजे के बीच उनकी ज्वानिंग होगी. नुसरत पटना सदर PHC में  ज्वाइन करेंगी.


कहां से शुरू हुआ विवाद

बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1283 आयुष डॉक्टरों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक और यूनानी) को नियुक्ति पत्र दिया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय पहुंचे थे. 

इस दौरान जब एक-एक कर नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्त पत्र सौंपा जा रहा था, तभी महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण का भी नंबर आया. नुसरत प्रवीण ने अपने चेहरे पर हिजाब लगा रखा था. महिला डॉक्टर नुसरत प्रवीण वहां पहुंची तो पहले नीतीश कुमार ने उन्हें नियुक्त पत्र दिया. फिर नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर से कहा ये क्या लगाए हो और उनका हिजाब खींच दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ विपक्षी नेताओं के निशाने पर CM नीतीश आ गए.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Hijab Controversy, Patna Hijab Controversy, Nusrat Praveen Job, Nusrat Praveen Job Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com