विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

लालू का दावा, गुजरात चुनाव के पहले दौर में वोटरों ने कांग्रेस के लिए किया भारी मतदान

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी.

लालू का दावा, गुजरात चुनाव के पहले दौर में वोटरों ने कांग्रेस के लिए किया भारी मतदान
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर के लिए शनिवार को हुए मतदान में वोटरों ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है. लालू ने इसके साथ यह भी कहा कि गुजरात में कांग्रेस की ही सरकार बनने जा रही है. बता दें कि गुजरात में 89 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में 66.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. शनिवार को लालू ने गुजरात के लोगों को नसीहत देते हुए ट्विटर पर लिखा था, गुजरात वालों याद रखना कि 'कमल का फूल' पूरे पांच साल 'अप्रैल फूल' बनाता है. गुजरात में पिछले 22 सालों से बना रहा है, इसलिए सावधान रहो, सतर्क रहो और खुश रहो.' गुजरात में दूसरे और अंतिम दौर का मतदान 14 दिसंबर को होगा. दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी.

यह भी पढ़ें : ED और CBI खटमल, इनके काटने की परवाह नहीं करता : लालू यादव

रविवार को लालू के बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू ने गुजरात चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, ताकि वे पटेल वोटों को हासिल करके भाजपा को फायदा पहुंचा सके.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी एक न एक दिन देश के प्रधानमंत्री जरूर बनेंगे : तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा, 'नीतीश कुमार का कोई जनाधार नहीं है. मुझे विश्वास है कि जेडीयू ने यदि बिहार में अपने बलबूते चुनाव लड़ने का फैसला किया तो उसे बिहार में उतनी संख्या में ही वोट मिलेंगे जितनी कि उसे गुजरात विधानसभा चुनाव में मिलेंगे.'

VIDEO : राहुल के नेतृत्व में ही यूपीए की सभी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ेगी : लालू
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह नीतीश कुमार सरकार की विफलताओं को उजागर करने के लिए अगले वर्ष 'मकर संक्रांति' के बाद नीतीश के खिलाफ एक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. (इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com