विज्ञापन

ब‍िहार: बारात‍ियों को मार खाता देख भड़का दूल्‍हा, शादी से क‍िया इनकार; दुल्हन ने मनाकर डाली वरमाला  

डीजे की धुन पर बराती डांस कर रहे थे. इस दौरान कुछ असामाज‍िक तत्‍व घुस आए. उन्होंने बारात‍ियों से मारपीट की. 

ब‍िहार: बारात‍ियों को मार खाता देख भड़का दूल्‍हा, शादी से क‍िया इनकार; दुल्हन ने मनाकर डाली वरमाला  
दुल्हन ने दूल्हे को मनाकर वरमाला पहनाई.

झारखंड से पटना आई बारात में जमकर हंगामा हुआ. असामाज‍िक तत्‍वों ने बारात‍ियों से जमकर मारपीट की. इस दौरान कई बाराती घायल हो गए. क‍िसी तरह से मामला शांत करने के बाद घायलों को अस्‍पताल भेजा गया. बारात‍ियों को लहूलुहान देखकर दूल्‍हा भड़क गया. उसने शादी से करने से इनकार कर द‍िया. इसके बाद दुल्‍हन काफी देर तक मनाती रही. 

बोकारो से आई थी बारात 

मामला पटना जिला के बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास दयाचक मोहल्ला का है, जहां झारखंड के बोकारो सेक्टर-9 से एक बारात आई थी. बारात निकल रही थी, लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे थे, तभी अचानक कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में घुस आए. बारातियों के साथ बदसलूकी शुरू हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे. ​इस हमले में 7 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में घायलों को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दूल्हे ने शादी से किया इनकार  

मारपीट देखकर दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया. ड्रामा घंटों चला. लड़की पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए, और मंडप की जगह अस्पताल परिसर में ही शादी का दबाव बनाने लगे. कभी मंदिर में शादी की चर्चा होती, तो कभी सड़क पर हंगामा. ​​स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय प्रशासन और अस्पताल के डॉक्टरों ने मोर्चा संभाला इसी दौरान दुल्हन भी दूल्हे को समझाती रही.  

समझाकर कराई शादी 

दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाया-बुझाया गया. आखिरकार भारी हंगामे के बीच ​पुलिस के सहयोग से दूल्हे को वापस मंडप लाया गया. ​जल्दबाजी में जयमाला और सिंदूरदान की रस्में पूरी की गईं. घायलों का इलाज जारी है और विदाई की रस्म पूरी कर बराती बोकारो के लिए रवाना हो गया है. ​स्थानीय लोगों का कहना है कि बरातियों की कोई गलती नहीं थी, असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. बाढ़ पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 

(इनपुट- गोविंंद कुमार)

यह भी पढ़ें: सैकड़ों फुटबॉल मैदान, 5 वेटिकन सिटी के बराबर...इतना विशाल होगा अदाणी ग्रुप और गूगल का AI डेटा सेंटर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com