विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

बिहार: नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत

बिहार के जहानाबाद और वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई.

बिहार: नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत
प्रतीकात्मक इमेज
  • बिहार में नदी में डूबने से 5 बच्चों की मौत
  • सभी बच्चे कैरबा गांव के बताए जा रहे हैं
  • छठव्रतियों के लिए घाटों की सफाई कर रहे थे बच्चे
जहानाबाद/हाजीपुर: बिहार के जहानाबाद और वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई. सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस के अनुसार, जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र की फल्गु नदी में स्नान कर रहे तीन बच्चों के गहरे पानी में जाने के कारण उनकी डूबकर मौत हो गई. सभी बच्चे कैरबा गांव के बताए जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: ...जब अपने ट्रेनर को डूबता देख बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा नन्हा हाथी, वीडियो वायरल

घोसी के थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. इधर, वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र में गंगा तट पर छठ घाट की सफाई कर रहे दो बच्चों की नदी में डूब जाने से मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चे छठव्रतियों के लिए गंगा के किनारे छठ घाट की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान दोनों गहरे पानी में उतर गए। 

VIDEO: 10 साल के बच्चे ने नदी में डूब रहीं चार लड़कियों को बचाया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की उम्र 10 से 13 वर्ष बताई जा रही है. दोनों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया. इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि छठ घाटों की न तो सफाई कराई गई है और न ही बैरेकेडिंग की गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Five Children Die, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com