भागलपुर में अज्ञात चोरों ने जेडीयू सांसद अजय कुमार मंडल के दफ्तर को निशाना बनाया है. जहां कथित तौर पर कार्यालय में सेंधमारी की. के दफ्तर को ही अपना निशाना बना लिया है. मामला तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है, जहां जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय रविवार की छुट्टी के कारण बंद था. वहीं जब सोमवार (8 जून) को सांसद के सचिव गौरव कुमार वहां पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला. अंदर का नजारा बेहद हैरान करने वाला था क्योंकि चोरों ने न केवल अलमारी को खंगाला, बल्कि वहां रखे कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बटोर ले गए. इतना ही नहीं, अपनी पहचान छिपाने के लिए शातिर चोर दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ उखाड़ ले गए ताकि पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत न लग सके.
पुलिस जांच में जुटी
इस हाई-प्रोफाइल चोरी की सूचना मिलते ही तिलकामांझी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. पुलिस अब अपराधियों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों और सड़कों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल भी ले गया चोर
घटना की पुष्टि करते हुए सांसद अजय कुमार मंडल ने कहा कि चोरी के संबंध में उनके अंगरक्षक द्वारा औपचारिक शिकायत दर्ज कराई जाएगी. बताया जा रहा है कि चोरों ने सेंध लगाकर कैमरा समेत कई कीमती सामान और उनके सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल चुरा ली.
सुरक्षित माने जाने वाले सांसद कार्यालय में हुई इस दुस्साहसिक चोरी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, अब देखना होगा कि पुलिस इन बेखौफ चोरों को कब तक सलाखों के पीछे भेज पाती है.
य़ह भी पढ़ेंः
बेगूसराय: अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे परिजन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं