विज्ञापन

बेगूसराय: अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे परिजन

बेगूसराय के सदर अस्पताल में सब कुछ सामान्य था. इसी बीच शाम के समय अचानक चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में आग लग गई‌. धुंआ और आग की लपट देख अस्पताल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.

बेगूसराय: अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग, बच्चों को गोद में लेकर भागे परिजन
बेगूसराय के सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी आग

बेगूसराय: देशभर के अस्पतालों और होटलों में आग लगने के बाद सुरक्षा को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच बेगूसराय के सदर अस्पताल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. सोमवार शाम अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में अचानक आग लग गई, जिससे मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया और लोग बच्चों को लेकर बाहर भागने लगे. हैरान करने वाली बात यह रही कि अस्पताल में पुख्ता इंतजाम न होने के कारण सुरक्षाकर्मियों को पानी डालकर आग बुझानी पड़ी. दमकल उपकरण तब पहुंचे जब आग बुझ चुकी थी. हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और शुरुआती तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है. 

सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से टला हादसा

दरअसल, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड और दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद देशभर में अस्पताल और होटल की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की कवायद चल रही है. बेगूसराय में भी जिला प्रशासन लगातार दिशा-निर्देश दे रहा है, लेकिन बेगूसराय के ही सदर अस्पताल में आग बुझाने की सही व्यवस्था तक नहीं है. इसका नजारा आज शाम सदर अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में दिखा. जहां अचानक आग लगने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के सहारे आग बुझा दिया.

हालांकि आग बुझाने के बाद कर्मी फायर इक्विपमेंट लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ शांत हो चुका था‌. इधर आग लगते ही चिल्ड्रेन वार्ड में हड़कंप मच गया और सभी मरीज के परिजन अपने बच्चों को लेकर भाग गए. इस दौरान अफरातफरी मच गई. घटना के समय अस्पताल में सिविल सर्जन मौजूद थे, लेकिन वह घटना के करीब 1 घंटे के बाद मौके पर पहुंचे और आग लगने के संबंध में जानकारी ली, पर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुए. उन्होंने कहा कि बहुत कड़ाई चल रहा है. हमारे अस्पताल में आग लग गई है. कोई बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन आग क्यों लगी, कैसे लगी, इस संबंध में हम कुछ भी नहीं बताएंगे.

चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में लगी थी आग

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज शाम अस्पताल में सब कुछ सामान्य था. इसी दौरान अचानक चिल्ड्रेन वार्ड के मीटिंग हॉल में आग लग गई‌. लोगों ने तेज धुंआ एवं आग की लपट देखा तो अस्पताल कर्मियों में अफरातफरी मच गई. इसके बाद मौके पर मौजूद महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पाया. वहीं अस्पताल के अन्य स्टाफ भी दौड़कर आए, दो फायर इक्विपमेंट भी लाया गया. दो कुर्सी, पंखा और पर्दा जल गया है. फिलहाल आग पूरी तरह से बुझाने के बाद सभी पेशेंट फिर से बेड पर आ गए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Fire News, Bihar Hospital Fire, Begusarai News, Begusarai News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com