विज्ञापन

"हाथ जोड़कर विनती है सभी ब‍िहारी इकट्ठा हो जाइए", द‍िल्‍ली में ड‍िलीवरी ब्‍वॉय की हत्‍या पर खेसारी की अपील

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज ने नाम पूछा और बिहार का निवासी होने पर आगबबूला होकर गोली चला दी, जिससे  पांडव कुमार की मौत हो गई. उसका दोस्त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है. 

"हाथ जोड़कर विनती है सभी ब‍िहारी इकट्ठा हो जाइए", द‍िल्‍ली में ड‍िलीवरी ब्‍वॉय की हत्‍या पर खेसारी की अपील
खेसारी लाल यादव.

देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को गोली मारने की घटना को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है. मामले पर भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव लगातार दिल्ली सरकार से सवाल कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसे पोस्ट को रिट्वीट कर दिया है, जिसमें बिहार के रहने वाले लोगों की तुलना बलूचिस्तान से कर दी है और सभी बिहार के लोगों से एकजुटता की मांग की है. 

"बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा जा रहा"

खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के जाफराकलां थाना क्षेत्र के रावता गांव में घटी घटना का जिक्र किया. सिंगर का मानना है कि पहले बिहार के लोगों को अन्य राज्यों में भाषा और आर्थिक स्थिति के आधार पर प्रताड़ित किया जा रहा है और अब बिहार के रहने वाले बेगुनाह लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है.  

खेसारी बोले- ...इस मुद्दे पर इकट्ठो हो जाइए 

उन्होंने एक ट्वीट और रिट्वीट करते हुए लिखा, "अब लग रहा है कि आप ठीक ही बोल रहे थे, लेकिन अब मुंह पर दही जमा के कोई फायदा नहीं. हर बिहारी मिलकर ऐसा मिसाल पैदा करे कि आगे से कोई अपने मन में भी दिल्ली वाला घृणित कार्य करने का सोचे तो रूह काप जाए, हाथ जोड़ कर विनती है सब बिहारी से- विचारधारा कोई भी हो, इस मुद्दे पर इकट्ठा हो जाइए." 

संजीव सिंंह के ट्वीट को किया रिट्वीट  

भोजपुरी सिंगर ने संजीव सिंह नाम के यूजर के ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसपर लिखा है, "पाकिस्तान बलूचों और पश्तून लोगों के साथ जो करता है, भारत बिहारियों के साथ वही करता है. " सिंगर ने ट्वीट का खुला समर्थन किया है.  इससे पहले भी उन्होंने घटना को लेकर कई ट्वीट डाले थे और घटना को बिहारी होने की सजा बताया था. 

यह भी पढ़ें: होर्मुज में जहाजों पर हमलों की भारत ने UN में की निंदा, बिना नाम लिए ईरान को याद दिलाया 11 मार्च- जानें क्यों

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Head Constable Shoots Delivery Boy In Delhi, Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Angry, Khesari Lal Appeal All Biharis Gather Together, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com