- पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा में पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए बहू की हत्या कर शव गन्ने के खेत में दबा दिया
- हत्या के बाद दो वर्षों तक मामले को दबाकर रखा गया लेकिन पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों से मामला खुला
- पुलिस को आरोपी के घर की दीवार पर खून के निशान मिले, जिससे हत्या की पुष्टि हुई और आरोपी ने कबूल किया
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक मामला बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के बगहा से सामने आया है.यहां एक पिता ने अपने बेटे को बचाने के लिए बहू की हत्या के बाद फिल्म दृश्यम स्टाइल में उसकी उसकी लाश को गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दी. करीब दो साल तक यह मामला दबा रहा, लेकिन पुलिस जांच, कोर्ट की सख्ती और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया.घटना सामने आने के बाद लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं कि आखिर एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए इस हद तक कैसे जा सकता है.
2 साल पहले हुई थी हत्या, साजिश के तहत दबाया गया मामला
यह पूरा मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का है. जानकारी के अनुसार, करीब दो वर्ष पहले विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी.परिजनों ने शुरू में मामले को दबाने की कोशिश की और इसे सामान्य घटना बताकर शांत करा दिया गया, लेकिन मृतका के मायके वालों को घटना पर संदेह था. उन्होंने लगातार न्याय की मांग की और मामला पुलिस तक पहुंचा.जांच के दौरान पुलिस को हत्या की आशंका हुई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी गई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बेटे को बचाने के लिए पिता ने रची खौफनाक साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि बहू की हत्या के बाद पिता नेअपने बेटे को बचाने के लिए पूरी साजिश रची थी. फिल्म दृश्यम स्टाइल में रात के अंधेरे में खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया ताकि किसी को इस घटना की भनक न लगे.बताया जा रहा है कि पिता को डर था कि अगर मामला खुल गया तो बेटा पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा. इसी वजह से उसने खुद आगे बढ़कर शव को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी ली.दो साल तक यह मामला दबा रहा,लेकिन धीरे-धीरे पुलिस को सुराग मिलने लगे.
दीवार पर खून के निशान बने अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी ली.इस दौरान घर की दीवार पर खून के छींटे मिले.पुलिस ने जब इस बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे कुर्बानी के बकरे का खून बताया.हालांकि पुलिस को बयान पर शक हुआ और जांच आगे बढ़ाई गई.तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया.
गड्ढा खोदकर निकाला गया शव, घड़ी से हुई पहचान
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने खेत में खुदाई करवाई. खुदाई के दौरान दबाया गया शव बरामद हुआ. शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल था.इसके बाद पुलिस ने मौके से मिले घड़ी, कपड़े और अन्य सामान के आधार पर मृतका की पहचान करा ली. परिजनों ने भी सामान के आधार पर पहचान की पुष्टि की.
कोर्ट की सख्ती के बाद शुरू हुआ स्पीड ट्रायल
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने स्पीड ट्रायल का आदेश दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाकर चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.इस मामले में अपर लोक अभियोजक जितेंद्र भारती ने बताया कि मामले के निष्पादन के लिए कोर्ट की ओर से स्पीड ट्रायल शुरू कर दिया गया है.साथ ही कांड के अनुसंधानकर्ता ने भी न्यायालय को सभी साक्ष्य सौंप दिए हैं, ताकि मामले का जल्द निपटारा हो सके.
इलाके में दहशत, रिश्तों पर उठे सवाल
इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग इस वारदात को लेकर हैरान हैं और इसे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बता रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि बेटे को बचाने के लिए पिता की ओर से बहू की लाश छिपाना बेहद चौंकाने वाला मामला है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.
यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में किंग कोबरा और रैट स्नेक के बीच खतरनाक लड़ाई, दुश्मन को जिंदा निगल गया 'नागराज', देखिए VIDEO
यह भी पढ़ें- बिहार: ADEO परीक्षा का पेपर लीक! महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर; 2 बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार
पश्चिमी चंपारण से बिंदेश्वर कुमार की रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं