विज्ञापन

बिहार: ADEO परीक्षा का पेपर लीक! महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर; 2 बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार

जांच के दौरान महिला अभ्यर्थी के पास से ग्रुप सी-डी का वस्तुनिष्ठ सॉल्व उत्तर सूची बरामद हुआ. मौके पर मौजूद दो बायोमेट्रिक कर्मियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए.

बिहार: ADEO परीक्षा का पेपर लीक! महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर; 2 बायोमेट्रिक कर्मी गिरफ्तार
महिला अभ्यर्थी के पास मिला सॉल्व पेपर

बिहार के नालंदा जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के दौरान प्रश्न-पत्र लीक होने से हड़कंप मचा दिया है. सोहसराय थाना क्षेत्र के पीएल साहू परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को एक महिला अभ्यर्थी और दो बायोमेट्रिक कर्मियों को सॉल्व उत्तर सूची के साथ गिरफ्तार किया गया. वीक्षक की सतर्कता से पूरे मामले का खुलासा हुआ है. केंद्राधीक्षक जितेंद्र कुमार के अनुसार, परीक्षा के दौरान कमरा संख्या 25 में संदिग्ध गतिविधि देखी गई.

पटना निवासी महिला अभ्यर्थी गिरफ्तार

जांच के दौरान महिला अभ्यर्थी के पास से ग्रुप सी-डी का वस्तुनिष्ठ सॉल्व उत्तर सूची बरामद हुआ. वहीं, मौके पर मौजूद दो बायोमेट्रिक कर्मियों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए. बता दें कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल लाना पूरी तरह प्रतिबंधित होता है. गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान पटना के कुम्हरार निवासी श्वेता कुमारी के रूप में हुई है.

वहीं, पकड़े गए बायोमेट्रिक कर्मियों में सोहसराय के हेगनपुरा निवासी चंदन कुमार और नूरसराय के मथुरापुर निवासी राहुल कुमार शामिल हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों कर्मियों ने संगठित सॉल्वर गिरोह के माध्यम से अभ्यर्थी तक सॉल्व उत्तर सूची पहुंचाई थी. इस घटना के बाद शहर में सॉल्वर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई है.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच से होगा खुलासा

माना जा रहा है कि बिना प्रश्न-पत्र लीक हुए परीक्षा केंद्र तक सॉल्व उत्तर सूची पहुंचना संभव नहीं है. पुलिस अब जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच कर पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है. मामले में सोहसराय थाना में कांड संख्या 106/26 दर्ज करते हुए आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश जल्द किया जाएगा. इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई द्वारा SIT का गठन किया गया है . 

यह भी पढे़ं-

पटना की हाई सिक्योरिटी जेल में क्या चल रहा था? देर रात पुलिस ने मारा छापा, SDM-SP ने खुद की मॉनिटरिंग

बिहार: कान में ब्लूटूथ और बांह के नीचे उपकरण छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी, BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़

लेखक के बारे में
img
Ravi Ranjan
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Paper Leak, AEDO Paper Leak, BPSC Paper Leak, BPSC Paper Leak News, BPSC AEDO Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com