विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में 120 घंटे के लिए 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, एक दिन पहले मौसम ने मचाई भारी तबाही... 5 की मौत

बिहार में अचानक आए आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए सूबे के सभी 38 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather: बिहार में 120 घंटे के लिए 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, एक दिन पहले मौसम ने मचाई भारी तबाही... 5 की मौत
बिहार मौसम समाचार
Social media X

Bihar Weather Update:  बिहार सहित देश के कई राज्यों में मौसम के बदले मिजाज के कारण आए भीषण आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. बुधवार को मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग जिलों में दीवार गिरने, पेड़ उखड़ने और तेज बारिश की चपेट में आने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सीएम राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ितों के परिवारों के लिए तत्काल अनुग्रह राशि की घोषणा की है. मौसम विभाग ने 5 दिनों तक बिहार के सभी 38 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

38 जिलों में जारी आंधी तूफान का अलर्ट

38 जिलों में जारी आंधी तूफान का अलर्ट
Photo Credit: Social media X

38 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

वही मौसम के बिगड़े तेवर को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार,मौसमी सिस्टम एक्टिव होने के कारण अगले 5 दिनों तक सूबे को राहत और आफत दोनों एक साथ मिलने वाली है.  विभाग ने बिहार के सभी 38 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.जिसमें अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार,किशनगंज, कैमूर (भभुआ), खगड़िया, गया,गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, बांका,बेगूसराय,भागलपुर,भोजपुर,मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रोहतास, लखीसराय, वैशाली, शिवहर, शेखपुरा, समस्तीपुर, सहरसा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और सुपौल शामिल है.

24 घंटे में कहां कितनी मौतें?

 मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बाद राज्य के कई हिस्सों में  कल यानी बुधवार को अचानक काले बादल छा गए और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगीं. इस आंधी-तूफान के कारण जफ्फरपुर में दो, पश्चिम चम्पारण में एक, पूर्वी चम्पारण में एक और मुंगेर में एक व्यक्ति की मौत आंधी तूफान, दीवार गिरने, तेज बारिश और पेड़ गिरने के कारण हो गई है.

 सीएम आर्थिक मदद का एलान

इन सभी की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शौक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा की है.साथ ही  लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस दौरान राज्य के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) से तो निजात मिलेगी, लेकिन वज्रपात (बिजली गिरने) और तेज आंधी का खतरा बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने नौतपा की निकाली हवा

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Weather, Samrat Choudhary, Weather Forecast, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com