विज्ञापन

बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, साथी ने रेता गला; साल के आखिरी में होने वाला था निकाह

Bihar News: बिहार के नालंदा निवासी टीपू सुल्तान की सऊदी अरब में हत्या कर दी गई. इसी साल फरवरी में उसकी सगाई हुई थी और साल के आखिरी में निकाह होना था, लेकिन घर में बेटे के निकाह की शहनाई बजने से पहले ही उसकी मौत की खबर आ गई.

बिहार के युवक की सऊदी अरब में हत्या, साथी ने रेता गला;  साल के आखिरी में होने वाला था निकाह
टीपू सुल्तान (जिसकी साउदी में हत्या हुई है)
NDTV

Nalanda News: बिहार के नालन्दा जिले के सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव में उस मातम पसर गया ,जब वहां के रहने वाले एक युवक की सऊदी अरब में हत्या कर देने की खबर मिली. मृतक की पहचान मो. टीपू सुल्तान के रूप में हुई है.वह अपने माता पिता का इकलौता सहारा था.

विवाद में साथी ने ही रेता गला

परिजनों और ग्रामीणों के मिली जानकारी के अनुसार, टीपू करीब तीन साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गया था. वहां वह मजदूरी का काम करता था. बताया जा रहा है कि इसी साल फरवरी महीने में वहां उसके साथ रहने वाले यूपी के एक युवक ने किसी विवाद में उसे चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. उसे अन्य साथियों की मदद  से घायल अवस्था में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दस दिनों तक इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया

शादी की चल रही थी तैयारी अब घर में छाया मातम

ग्रामीण साईद नेजामी ने बताया कि घटना के काफी महीनों बाद परिवार को टीपू की मौत की सूचना मिली. मृतक की सगाई सोहसराय निवासी एक युवती से हो चुकी थी और इसी साल उसकी शादी होने वाली थी. परिवार के लोग घर में शहनाई बजने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक आई मौत की खबर ने बुजुर्ग माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां मुख्तरी खातून का रो-रोकर बुरा हाल है. 

शव को भारत लाने की हो रही है तैयारी

 ग्रामीणों ने बताया कि टीपू अपने घर का एकलौता चिराग था. वह काफी  शांत और मिलनसार स्वभाव का था. इसी कारण उसकी सबसे बनती थी.  वह  परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था. इसके लिए वह साउदी जाकर कर कमा रहा था.फिलहाल परिवार और रिश्तेदार सऊदी अरब से शव को भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं. हालांकि कागजी कार्रवाई और औपचारिकताओं के कारण शव आने में देरी हो रही है.

यह भी पढ़ें; गया में चलती ट्रेन में चैन पुलिंग कर युवती को जबरन उतारा, सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com