विज्ञापन

गया में चलती ट्रेन में चैन पुलिंग कर युवती को जबरन उतारा, सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप

Bihar News: गया-पटना रेलखंड के बेलागंज में जहानाबाद की एक युवती को ट्रेन से उतारकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया. पढ़िए रंजन सिन्हा की ये रिपोर्ट.

गया में चलती ट्रेन में चैन पुलिंग कर युवती को जबरन उतारा, सुनसान इलाके में ले जाकर किया गैंगरेप
Gaya Gangrape Crime Scene
NDTV

Gaya Gangrape News: बिहार के गया-पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एख खौफनाक वारदात सामने आई है. चलती ट्रेन में सफर कर रही एक युवती को बदमाशों ने कथित तौर पर चैन पुलिंग कर जबरन नीचे उतार लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और रेल यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

चैन पुलिंग कर जबरन युवती उतारा

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है. वह गया-पटना रेलखंड पर चलने वाली ट्रेन से शुक्रवार देर शाम अपने ननिहाल बेलागंज आ रही थी. इसी दौरान बेला और चाकंद स्टेशन के बीच अचानक कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर उसे रोक दिया. आरोप है कि जैसे ही ट्रेन रुकी, बदमाश युवती को जबरन कोच से नीचे खींच ले गए.

अंधेरे का फायदा किया गैंगरेप

आरोप है कि ट्रेन रुकते ही बदमाश युवती को जबरन नीचे उतारकर पटरी के पास स्थित एक सुनसान इलाके में ले गए. जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने परिजनों और पुलिस तक पहुंची, और आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. 

10 युवकों को हिरासत में लिया

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP मनोज कुमार पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर आसपास के इलाके में सघन छापेमारी की. अब तक संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लिया गया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. जिसमें  यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन में चैन पुलिंग किसने की और वारदात में कौन-कौन शामिल थे.

चैन पुलिंग किसने की और वारदात में कौन-कौन है शामिल

SP मनोज कुमार पांडे ने आगे बताया कि शनिवार को पीड़िता के बयान के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई. पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है.साथ ही घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं.पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रेन में चैन पुलिंग किसने की और वारदात में कौन-कौन शामिल थे.

दोषियों की पहचान कर जल्द होगी गिरफ्तारी

वही इस वारदात के बाद  विधि-व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने  भी मामले की शर्मनाक बताता हुए जांच की बात कही  है. उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद बेलागंज और आसपास के इलाकों में लोगों में भारी आक्रोश है. रेलती ट्रेन में चैन पुलिंग कर इस तरह की वारदात को अंजाम देना रेलवे सुरक्षा (GRP और RPF) की बड़ी चूक मानी जा रही है. स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें: लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', फर्जी आधार और वोटर आईडी से किया था खेल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com