विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी यादव की महागठबंधन के विधायकों के साथ आज होगी बड़ी बैठक

तेजस्वी यादव ने शनिवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई है. जो कि दोपहर 1:00 बजे होगी. आगामी 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर ये बैठक की जा रही है.

विधानसभा सत्र से पहले तेजस्वी यादव की महागठबंधन के विधायकों के साथ आज होगी बड़ी बैठक
महागठबंधन के जीते विधायकों की बैठक आज दोपहर 1:00 बजे होगी.
  • राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव महागठबंधन के विधायकों के साथ आज बड़ी बैठक करेंगे.
  • यह बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 1 पोलो रोड पर दोपहर 1 बजे होगी.
  • महागठबंधन के सभी घटक दलों के विधायक आगामी विशेष सत्र को लेकर इस बैठक में शामिल होंगे.
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव आज महागठबंधन के विधायकों के साथ बड़ी बैठक करने वाले हैं. ये बैठक तेजस्वी यादव के सरकारी आवास 1 पोलो रोड में होने वाली है. महागठबंधन के सभी घटक दल के विधायक इस बैठक में शामिल होंगे. दरअसल आगामी 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक चलने वाले विशेष सत्र को लेकर तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के विधायकों की ये बैठक बुलाई है. जो कि दोपहर 1:00 बजे होगी. बता दें  राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन है.

उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के उम्मीदवार थे और उनकी पार्टी राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 पर ही जीत मिल पाई. कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी और वामपंथी दलों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा.

राजद की समीक्षा बैठक जारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद समीक्षा बैठक कर हार के कारणों को ढूंढने में भी जुटा है. इसको लेकर चार दिसंबर तक प्रतिदिन बैठक भी हो रही है. इस बैठक में प्रमंडलवार नेताओं को बुलाया जा रहा है और हार की समीक्षा की जा रही है. राजद के सूत्रों के अनुसार, पार्टी के विभिन्न क्षेत्रों में हार के अलग-अलग कारण सामने आ रहे हैं. कई क्षेत्रों में जहां भितरघात को मुख्य कारण माना गया है, वहीं कुछ इलाकों में सहयोगी दलों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना और उस पार्टी का वोट ट्रांसफर नहीं होना भी कारण बताया जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Meeting MLA, Tejashwi Yadav Assembly Session, Tejashwi Yadav News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com