विज्ञापन

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे ने पटना-बनारस तक में खरीदे 12 प्लॉट, खाते में करोड़ों रुपए, SUV रेड के बाद फरार

2010 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे के घर, दफ्तर पर चली SUV की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति की जानकारी सामने आई है. 35 बैंक खाते, पटना-बनारस तक में जमीन का राज सामने आया है.

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे ने पटना-बनारस तक में खरीदे 12 प्लॉट, खाते में करोड़ों रुपए, SUV रेड के बाद फरार
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे के घर और दफ्तर में SUV ने छापेमारी की है.
NDTV
गोपालगंज:

बिहार के गोपालगंज जिले में अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात राजेश्वरी पांडे करोड़ों के मालिक निकले. राजेश्वरी पांडे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आने के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट SUV ने छापेमारी की थी. एसयूवी टीम ने शुक्रवार को राजेश्वरी पांडे के घर, दफ्तर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान एडीएम राजेश्वरी पांडे के 35 बैंक खातों में 1.49 करोड़ रुपए जमा मिले. साथ ही अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटे के नाम पर पटना, रोहतास और वाराणसी तक में 12 प्लॉट मिला. जिसकी शुरुआती अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रुपए आंकी जा रही है.

अधिकारी के आवास से 1.85 करोड़ रुपए कैश और करीब 10.25 लाख रुपए के निवेश के कागजात मिले. इसके अलावा करीब 32 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवर भी मिले. वही एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी सहित 35 बैंक खातों में अधिकारी के 1.49 करोड़ रुपए जमा मिले. 

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे के घर पर SUV की टीम.

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडे के घर पर SUV की टीम.
Photo Credit: NDTV

ADG बोले- ADM के ठिकानों से 3.12 करोड़ की संपत्ति मिली

एडीजी सुधांशु कुमार के अनुसार एडीएम राजेश्वरी पांडे के ठिकानों से करीब 3.12 करोड़ की संपत्ति मिली है. जिसमें से करीब ढाई करोड़ रुपए अवैध है. मालूम हो कि राजेश्वरी पांडे 2010 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. वो पूर्णिया में सीनियर डिप्टी कलेक्टर, धमदाहा और बारसोई में एसडीएम रह चुके हैं. इस छापेमारी के बाद एडीएम राजेश्वरी पांडे अंडरग्राउंड हैं. अभी वो कहां है इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है.  

इधर एसवीयू का कहना है कि अब अधिकारी के ठिकानों से मिले रकम और दस्तावेजों की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजा जाएगा. जिसके बाद विशेष अदालत में केस चलेगा. दोषी पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया जा सकता है.  

छापेमारी के लिए जाती टीम.

छापेमारी के लिए जाती टीम.
Photo Credit: NDTV

रोहतास के रहने वाले हैं एडीएम राजेश्वरी पांडे

बताया गया कि एडीएम राजेश्वरी पांडे के कार्यालय और आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और लाइंसेंसी आर्म्स भी मिला है. एडीएम राजेश्वरी पांडे रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के ठोठसन गांव की मूल निवासी बताए जाते हैं.  अभी गोपालगंज में एडीएम के पद पर तैनात थे. एडीएम के खिलाफ हुई इस छापेमारी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है.

यह भी पढ़ें - बिहार के मुजफ्फरपुर में इंजीनियर के 4 ठिकानों पर EOW की छापेमारी, 50 लाख नकद और सोना बरामद

गोपालगंज से मुकेश कुमार की रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj, SVU Raid Patna, Special Vigilance Unit Raid, Bihar Administrative Service, Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com