विज्ञापन

पटना के सदाकत आश्रम में हंगामा! NSUI पर मीडियाकर्मियों से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप

पटना के सदाकत आश्रम में NSUI की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा होने का मामला सामने आया है. इस दौरान मीडियाकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगा है.

पटना के सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा.
Photo: NDTV
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में जमकर हंगामा देखने को मिला है. NSUI के सदस्यों के द्वारा मीडिया कर्मियों के साथ की मारपीट का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, मीडियाकर्मियों के साथ गाली-गलौज और बदसलूकी किए जाने की बातें भी सामने आई हैं. दरअसल, आज NSUI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया को बुलाया था. कन्हैया कुमार की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने की बात कहकर मीडिया को बुलाया गया था. हालांकि, कन्हैया कुमार का आज पटना आने का कोई कार्यक्रम नहीं था. मीटिंग के लिए कुर्सी को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो मारपीट में तब्दील हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के व्यवहार से नाराज मीडियाकर्मियों ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार कर दिया है. मीडियाकर्मी के साथ बदसलूकी का विरोध जताते हुए मीडियाकर्मियों ने सदाकत आश्रम से वॉकआउट कर दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस वाली जगह से नाराज होकर जाते हुए पत्रकारों को यह कहते हैं सुना जा सकता है, "माइक उठाइए और यहां से चलिए. मीडिया वालों पर हाथ कैसे उठा दिया गया."

यह भी पढ़ें | बिहार से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद व कोलकाता जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में खाली हैं सीटें, फटाफट बुक करें टिकट

यह भी पढ़ें | रेलवे ने शुरू की अहमदाबाद-मधुबनी स्पेशल ट्रेन; गोधरा, दाहोद, बरौनी और दरभंगा समेत होंगे 29 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Patna, Sadaqat Ashram Patna, NSUI, Media Personnel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com