विज्ञापन

बिहार: पति दिल्ली में, पत्नी का इंस्टाग्राम पर चला अफेयर; पंचायत ने जबरन प्रेमी संग रचाई महिला की शादी

बिहार के सारण में एक महिला का इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार शादी में बदल गया. पति के दिल्ली में रहने के दौरान महिला और उसके प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद समाज ने अनोखा निर्णय लिया.

बिहार: पति दिल्ली में, पत्नी का इंस्टाग्राम पर चला अफेयर; पंचायत ने जबरन प्रेमी संग रचाई महिला की शादी
Bihar Saran woman love on Instagram blossomed into marriage.

Bihar News: बिहार के सारण जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां एक विवाहित महिला की इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती न केवल प्यार में बदली, बल्कि पंचायत ने उसे अपने प्रेमी के साथ शादी के बंधन में भी बांध दिया गया. जानकारी के अनुसार, इसूआपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली नीरज कुमारी की शादी दो साल पहले सावन कुमार से हुई थी. सावन रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं और साल में बमुश्किल एक-दो बार ही घर आ पाते थे. पति से दूर और घर में अकेली रहने के दौरान, नीरज ने अपना समय बिताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. 

वहीं उसकी मुलाकात प्रेम नाम के युवक से हुई. शुरुआत में सामान्य बातचीत का सिलसिला जल्द ही वीडियो कॉल और फिर मुलाकातों में बदल गया. नीरज के अनुसार, प्रेम का व्यवहार और उसकी देखभाल करने का तरीका उसे अच्छा लगा, जिसके बाद उसके मन में अपने पति के प्रति दूरियां आ गईं.

चोरी-छिपे मिलते पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका

धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि वे छिप-छिपकर मिलने लगे. जब ग्रामीणों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया. मामला पंचायत तक पहुँचा और भारी भीड़ के बीच परिजनों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला किया. पूर्व मुखिया राम प्रसाद दास ने बताया कि समाज में ऐसी घटनाओं का बुरा असर न पड़े, इसलिए दोनों की आपसी सहमति से यह कदम उठाया गया.

हम आगे अब अच्छे से जिंदगी जियेंगे

वहीं लडका प्रेम ने कहा कि मझे इस शादी से खुशी है, हम दोनों 6 महीने से एक दूसरे को जानते हैं. मैंने अपने पिता और मां को भी इसकी जानकारी दी. सब खुशी-राजी मेरी शादी को तैयार हो गए हैं. मूझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लड़की की दूसरी शादी है. बस हम आगे अब अच्छे से जिंदगी जिएंगे

'ऐसे मामले समाज पर असर डालते हैं'

वहीं पूर्व मुखिया राम प्रसाद दास ने कहा, गांव में इस तरह की घटनाए समाज में बुरा असर डालती है. लेकिन ऐसे केस को हम ऐसे ही नहीं छोड सकते थे. ये लोग आगे भी चोरी-चुपके मिलते और लोगों और बच्चों पर असर डालते, इसलिए दोनों की मर्जी से इस शादी को कराई गई है. सैकडों लोग इसका समर्थन किया है.

 यह भी पढ़ें- सीलबंद लिफाफे में पेश हो पीड़िता की तस्वीरें", राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार- जांच प्रक्रिया अपमानजनक नहीं हो

लेखक के बारे में
img
Ranjeet Vijay
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Marriage To Lover Saran, Saran Instagram Love, Unique Wedding Of Lovers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com